ऑस्ट्रेलिया की सरकार बिल्लियों के लिए उठाने जा रही है ये कदम 2 लाख बिल्लियों को मारा जाएगा इस तरह की है सरकार ने प्लानिंग
नई दिल्ली: कई लोग घरों में बिल्लियां ( cats ) पालते हैं तो कई लोग बाहर घूमने वाली बिल्लियों को दूध पिलाते हैं। लेकिन अगर आपको पता चले कि लगभग 2 लाख बिल्लियों को सरकार मारने की तैयारी में हैं, तो शायद आप भी ये जानकर हैरान हो जाएंगे। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई सरकार ऐसा करने जा रही है। आइए आपको इसके पीछे की वजह बताते हैं।
ऑस्ट्रेलिया ( Australia ) में हजारों हेक्टर में 2 मिलियन यानि 2 लाख जंगली बिल्लियां मौजूद हैं। इन बिल्लियों को ऑस्ट्रेलियाई सरकार जहर से भरे सॉसेजेज देकर मारेगी। इसके पीछे की वजह ये है कि इन जंगली बिल्लियों की आबादी लगातार बढ़ती जा रही है। ये जंगली बिल्लियां कथित तौर पर लगभग 20 स्तनपायी प्रजातियों के विलुप्त होने के लिए जिम्मेदार है। जर्नल बायोलॉजिकल कंजर्वेशन में छपे एक अध्ययन के मुताबिक, हर साल यहां बिल्लियां लगभग 377 मिलियन पक्षियों और 649 रेंगने वाले जंतुओं को मार देती हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, बिल्लियों को कंगारू का मांस, चिकन फैट, मसाले, जड़ी-बूटियों के साथ सॉसेजेज जहर मिलाकर दिया जाएगा। इसको बिल्ली ग्रस्त क्षेत्रो में प्रत्येक किलोमीटर पर 50 सॉसेजेज को एयरड्रॉप किया जाएगा। बिल्लियां इस खाने को खाने के लगभग 15 मिनट के अंदर ही मर जाएंगी। सरकार के इस फैसले के खिलाफ लोग विरोध कर रहे हैं। कथित तौर पर 160,000 से ज्यादा लोगों ने सरकार के इस फैसले को रोकने के लिए लगभग आधा दर्जन ऑनलाइन याचिकाओं पर हस्ताक्षर किए हैं।