बताया जाता है कि हिटलर का ये निजी टेलीफोन ( telephone ) था जो कि 2,43,000 डॉलर में बिका। हिटलर ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान इसी टेलीफोन से कई फरमान सुनाए थे। इसी फोन के द्वारा हिटलर ने कई लोगों को मौत का फरमान सुनाया था। ये फोन बैकेलाइट से बना था जो कि काले रंग का था। हालांकि, बाद में इस पर लाल रंग का पेंट करके इसके ऊपर हिटलर लिख दिया गया था। जब युद्ध में हिटलर की हार हुई थी उसके बाद ये टेलीफोन साल 1945 में बर्लिन के एक बंकर से मिला था। इस फोन को जिसने नीलामी में खरीदा उसका नाम 'अलेक्जेंडर हिस्टोरिकल ऑक्शन' ( Alexander Historical Auctions ) ने नहीं बताया। हालांकि, इसकी अनुमानित कीमत 200,000 से 300,000 डॉलर के बीच लगाई गई।