सनी गुरदासपुर ( Gurdaspur ) सीट से बीजेपी ( BJP ) के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। नजर अगर इस सीट पर दौड़ाए तो यहां बीजेपी को फिल्म अभिनेता विनोद खन्ना ( Vinod Khanna ) 4 बार जीत दिला चुके हैं। हालांकि, साल 2017 में उनके निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव हुए। जहां कांग्रेस ( Congress ) के सुनील जाखड़ ने इस सीट को जीत लिया। ऐसे में बीजेपी अब सनी देओल द्वारा इस सीट को जीतने की राह पर निकली है। गौरतलब, है कि सनी बीते दिनों ही बीजेपी में शामिल हुए। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की मौजूदगी में सनी ने बीजेपी का दामन थामा था।