नई दिल्ली। एक 13 साल की बच्ची की कहानी इन दिनों सोशल मीडिया ( social media ) पर वायरल हो रही है। बच्ची की शादी 34 वर्ष के दूल्हे के साथ कर दी गई। शादी के 20 दिन पहले बच्ची ने पुलिस को एक चिट्ठी भेजी थी जिसमें उसने लिखा था कि "मुझे बचा लो, मैं शादी नहीं करना चाहती, मेरा दूल्हा 34 साल का है।" लेकिन उसकी यह पुकार किसी ने नहीं सुनी। और उसका 34 साल के एक पुरुष से बाल विवाह हो गया।