10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटे ने पिता को नौकरी पर जाने से रोका फूट-फूटकर लगा रोने, वीडियो हो गया वायरल

बेटे और पिता का ये वीडियो आया सामने लोगों ने ट्वविटर पर कही ये बातें वायरल हो रहा है वीडियो
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Navyavesh Navrahi

•

Updated: 29 Apr 2019, 12:29 PM IST

police

बेटे ने पिता को नौकरी पर जाने से रोका फूट-फूटकर लगा रोने, वीडियो हो गया वायरल

नई दिल्ली: आमतौर पर पुलिस को लेकर लोगों की धारणा है कि वो कुछ काम नहीं करती। सिर्फ लोगों को परेशान करती है। लेकिन इसका एक दूसरा पहलू भी है और वो ये कि पुलिस वालों की नौकरी कितनी मुश्किल होती है ये एक पुलिस वाला ही समझ सकता है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया ( social media ) पर काफी वायरल ( viral ) हो रहा है, जिसमें एक पुलिस वाले को उसका बच्चा ड्यूटी पर नहीं जाने दे रहा।

लाइव शो में गंजेपन पर एंकर ने कॉलर से पूछा ये सवाल, मिला ऐसा जवाब वीडियो हो गया वायरल

वीडियो ( video ) में देखा जा सकता है कि पिता अपनी ड्यूटी पर जा रहा है, लेकिन उनका बच्चा उन्हें जाने नहीं दे रहा। बच्चा अपने पिता की टांगे पकड़े हुए है और जोर-जोर से रो भी रहा है। साथ ही वो पापा-पापा भी चिल्ला रहा है। पिता बोल रहा है कि मैं जल्दी आ जाऊंगा, लेकिन बच्चा अपने पिता को नहीं छोड़ रहा। पिता बच्चे को समझाने की काफी कोशिश करता है, लेकिन बच्चा समझने को बिल्कुल भी तैयार नहीं होता। पिता बच्चे को अंदर छोड़ता है, लेकिन बच्चा पिता के पीछे रोते-चिल्लाते हुए जाता है।

यूपी में 12वीं कक्षा में फेल होने वाले बच्चों की संख्या में वृद्धि, इस वजह से इस साल फेल हुए इतने बच्चे

इस वीडियो को ट्विटर ( Twitter ) पर अरुण बोथरा ने शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा 'यह पुलिस की नौकरी का सबसे कठिन हिस्सा है। ड्यूटी के ज्यादा घंटे होने और शिफ्ट का निर्धारण न होने के कारण अधिकांश पुलिस अधिकारियों को इस स्थिति का सामना करना पड़ता है। प्लीज देखें।' इसके बाद इस वीडियो पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी। एक यूजर ने लिखा 'इस भावना को कोई नहीं समझ सकता।' वहीं एक अन्यू यूजर ने लिखा 'हर पुलिसकर्मी को सलाम।'