बात पहले दोहरे शतक की। रोहित के बल्ले से पहला दोहरा शतक 2 नवंबर 2013 में ऑस्ट्रेलिया ( Australia ) के खिलाफ निकला था। इस पारी में हिटमैन ने 16 गंगनचुंबी सिक्स और 12 चौके जड़े थे, जिनकी मदद से रोहित ने 209 रन बनाए थे। ये मैच बेंगलुरु के चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेले गया था। ये दोनों टीमों के बीच सीरीज का सातवां मैच था। जहां भारत और कंगारू टीम बारिश की वजह से दो मैच खराब होने के बाद 2-2 मैच जीत चुकी थी। ऐसे में ये मैच दोनों ही टीमों के लिए जरूरी था। रोहित की पारी की बदौलत टीम इंडिया ने इस मैच को 57 रनों से जीतकर सीरीज भी 3-2 से जीत ली थी।