इंदौर

एमपी में बनेगी 4-लेन सड़क, 2 तहसील के 20 गांव से ली जाएगी जमीन

Indore-Ujjain Green Field 4 Lane: कलेक्टर ने मुआवजा वितरण का कार्य भी प्रारंभ कर दिया है। परियोजना के तहत हातोद और सांवेर तहसील के 20 गांव शामिल हैं।

less than 1 minute read
Feb 11, 2026
Indore-Ujjain 4-lane road प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source - Patrika)

Indore-Ujjain Green Field 4 Lane: इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड 4 लेन सड़क परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज गति से आगे बढ़ रही है। परियोजना के अंतर्गत विभिन्न तहसीलों के कुल 20 गांवों की भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है, जिसके बदले प्रभावित किसानों और भूस्वामियों को मुआवजा राशि प्रदान की जाएगी। परियोजना के लिए अधिग्रहित भूमि के बदले कुल 626 करोड़ 49 लाख 76 हजार 436 की मुआवजा राशि स्वीकृत की गई है। इस परियोजना से जुड़े कुल 662 प्रभावित खातेदार/परिवारों को इसका लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें

Mahakal: 15 फरवरी को मध्यरात्रि तक खुले रहेंगे पट, 16 को दिन में होगी ‘भस्म आरती’

ये गांव होंगे शामिल

कलेक्टर शिवम वर्मा के मुताबिक, मुआवजा वितरण का कार्य भी प्रारंभ कर दिया है। परियोजना के तहत हातोद और सांवेर तहसील के 20 गांव शामिल हैं। इनमें प्रमुख रूप से बुढ़ानिया, हातोद, सगवाल, कांकरिया बोडिया, जंबूड़ी सरवर, जिन्दाखेड़ा, रतनखेड़ी, बीबीखेड़ी, पिपलिया कायस्थ, हरियाखेड़ी, खतेडिय़ा, रंगकराडिय़ा, कछालिया, बलघारा, पोटलोद, टुमनी, मगरखेड़ी, चित्तौड़ा, बालरिया और रालामंडल गांव शामिल हैं।

बढ़ेगा धार्मिक विकास, बढ़ेगा पर्यटन

इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड 4 लेन सड़क बढ़ने से इंदौर-उज्जैन के बीच धार्मिक पर्यटन में बढ़ावा आएगा। इस रोड में दोनों ओर सर्विस रोड के साथ ही अंडर पास और डक्ट भी बनाए जाएंगे। इस रोड के बनने से व्यापारिक और औघोगिक लाभ भी मिलेगा।

ये भी जानिए

लंबाई और लागत: लगभग 48.10 किमी लंबा और अनुमानित लागत 2,935 करोड़।
यात्रा समय: मौजूदा 1-1.5 घंटे के बजाय केवल 30 मिनट।
कनेक्टिविटी: इंदौर एयरपोर्ट से सीधे महाकाल मंदिर (उज्जैन) तक पहुंच।
संरचना: एक्सेस-कंट्रोल्ड फोर लेन, दोनों तरफ सर्विस लेन, 34 अंडरपास, 2 फ्लाईओवर, 1 आरओबी।
लाभ: सिंहस्थ 2028 के लिए महत्वपूर्ण, पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र को कनेक्टिविटी, स्थानीय रोजगार के अवसर

ये भी पढ़ें

होली से पहले ‘स्पेशल ट्रेनों’ का हो गया ऐलान, चेक करें रूट और टाइमिंग

Updated on:
11 Feb 2026 03:26 pm
Published on:
11 Feb 2026 03:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर