
नई दिल्ली।योगगुरु बाबा रामदेव योग के जरिए कई सालों से देशवासियों की सेहत बना रहे है। लोगों को सेहतमंद बनाने के लिए बाबा रामदेव पतंजलि आयुर्वेद के जरिए भी आयुर्वेदिक उत्पाद उपलब्ध करा रहे हैं। स्वदेशी अपनाओ का नारा देने वाले बाबा रामदेव लोगों को कम कीमत पर बेहतरीन उत्पाद उपलब्ध करा रहे हैं। अब बाबा रामदेव ने देश को लोगों की कमाई का मौका दिया है। बाबा रामदेव अपनी पतंजलि अायुर्वेद के जरिए लोगों को प्रति माह हजारों रुपए कमाने का मौका दे रहे हैं।
एेसे होगी कमाई
बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने अपने ग्राहकों को खरीदारी के लिए स्मार्ट कार्ड लॉन्च किया है। पतंजलि आयुर्वेद के इस स्मार्ट कार्ड को कोई भी व्यक्ति बनवा सकता है। आप 100 रुपए में यह कार्ड बनवा सकते हैं। इस कार्ड को बनवाते ही आपकी कमाई शुरु हो जाती है। 100 रुपए के इस कार्ड में आपको 75 रुपए का कैशबैक मिलता है। इसके बाद हर रिचार्ज पर आपको कैश बैक मिलता है।
कितने रिचार्ज पर कितना कैशबैक
पतंजलि आयुर्वेद की ओर से इस स्मार्ट कार्ड पर कैश बैक के लिए अलग-अलग स्लैब्स बनाई गई हैं। यदि आप इस कार्ड को 100 रुपए से लेकर 1500 रुपए तक की रिचार्ज कराते हैं तो आपको 5 फीसदी कैशबैक मिलेगा। 1501 रुपए से 3999 रुपए तक का रिचार्ज कराने पर आपको 7 फीसदी तक का कैशबैक मिलेगा। यदि आप 4000 रुपए तक का रिचार्ज कराते हैं तो आपको 10 फीसदी तक का कैशबैक मिलेगा।
ऑनलाइन रिचार्ज और शॉपिंग की सुविधा
कैशबैक के अलावा इस स्मार्ट कार्ड के जरिए पतंजलि आयुर्वेद आपको कई अन्य फायदे भी दे रही है। इस कारण को आप कहीं से भी ऑनलाइन रिचार्च कर सकते हैं। इसके अलावा इस कार्ड का इस्तेमाल कर आप पतंजलि की वेबसाइट से ऑनलाइन खरीदारी भी कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि इस कार्ड के जरिए आप पतंजलि आयुर्वेद के देशभर में स्थित किसी भी आउटलेट से खरीदारी कर सकते हैं।