
नई दिल्ली। देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों के लिए नई-नई योजनाएं लेकर आता रहता है। इस बार बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए एक खास ऑफर लेकर आया है। इस ऑफर के तहत बैंक की ओर से ग्राहकों को खाता खोलने पर तुरंत 5 लाख रुपए का लाभ दिया जा रहा है। खात बात यह है कि इस खाते को खोलने के लिए आपको बैंक के चक्कर लगाने की जरुरत नहीं है। आप ऑनलाइन भी इस खाते को खोल सकते हैं। बस इसके लिए अापके पास आधार कार्ड या फिर कोई वैलिड आइडी प्रूफ होना जरूरी है। आप इस ऑफर का लाभ 31 अगस्त तक ले सकते हैं।
एेसे खोल सकते हैं अकाउंट
एसबीआइ के इस ऑफर का लाभ लेने के लिए आपको बस एक अकाउंट खोलना होगा। इस अकाउंट का अाप बैंक की शाखा में जाकर या ऑनलाइन भी खोल सकते हैं। ऑनलाइन अकाउंट खोलने के लिए सबसे गहले आपको यूनू एप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आप इस एप पर यह खाता खोलने के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। एप पर रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आपको पास आधार कार्ड या पैन कार्ड होना आवश्यक है। आप जीरो अकाउंट खुलवाकर भी इस ऑफर का लाभ ले सकते हैं।
ये है ऑफर
दरअसल बैंक की ओर से अपने ग्राहकों के लिए फ्री एक्सीडेंटल क्लेम ऑफर शुरु किया गया है। इस ऑफर के तहत बैंक की ओर से अपने खाताधारकों को 5 लाख रुपए तक का एक्सीडेंटल क्लेम मुफ्त में दिया जा रहा है। इस ऑफर का आप जीरो बैलेंस अकाउंट खोलकर भी लाभ ले सकते हैं। हालांकि इस ऑफर के लिए खोले जाने वाले जीरो बैलेंस अकाउंट में 31 अगस्त के बाद मिनिमम बैलेंस रखना अावश्यक होगा।
ये हैं शर्तें
- खाता खुलवाने के लिए आपको भारत का नागरिक होना चाहिए।
- आपकी उम्र 18 साल से ऊपर होनी चाहिए।
- खाता खुलवाने के लिए आपको पास आधार कार्ड आवश्यक रूप से होना चाहिए।
- खाता खुलवाने वाले के पास एक वैध और एक्टिव मोबाइल नंबर होना चाहिए, जो उसके नाम पर रजिस्टर्ड हो।
- साथ ही आपकी एक ई-मेल आईडी भी होनी चाहिए, जिससे कि आप इस सेवा का लाभ उठा सकें।
- ग्राहक के पास पूरा ई-केवाईसी होना चाहिए। जीरो बैलेंस अकाउंट को खुलवाने के लिए आपको नजदीकी एसबीआई ब्रांच पर जाकर ई-केवाईसी के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन देना होगा।
Published on:
11 May 2018, 2:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.