28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फ्लैट खरीदें और जेपी देगा मुफ्त में 2 हजार शेयर

जेपी ग्रुप ने घर खरीदने वाले को 2000 शेयर देने की पेशकश की है, कंपनी घर खरीदारों को एग्रीमेंट और रेरा के नए कानून के मुताबिक पेनाल्टी भी देगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 12 May 2018, 11:13 AM IST

Jaypee

नई दिल्ली। अगर आप घर खरीदने की प्‍लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए उस कंपनी का मालिक बनने का बेहतरीन मौका है। यह एक ऐसा ऑफर है जो सालों में एक बार आता है। ताज्‍जुब की बात तो ये है कि जिस कंपनी ने यह ऑफर दिया है तो देश की नामी रियल एस्‍टेट कंपनी है। इस कंपनी का नाम है इन्फ्राटेक। कंपनी ने घर खरीदने वाले को कंपनी के 2000 शेयर देने की पेशकश की है। आइए आपको भी बताते हैं इस ऑफर के बारे में...

जेपी के प्रमोटर्स का ये है प्रपोजल
जेपी ग्रुप के प्रोमोटर मनोज गौड़ ने जेपी इन्फ्राटेक के कर्जदाताओं के सामने 10000 करोड़ रुपए से अधिक की पेशकश रखी है, ताकि घर खरीदारों, छोटे शेयरधारकों और वित्तीय कर्जदाताओं सहित सभी हिस्सेदारों के हितों की रक्षा की जा सके। जेपी इन्फ्राटेक, जेपी ग्रुप की प्रमुख कंपनी जयप्रकाश एसोसिएट्स की सब्सिडियरी है। कंपनी ने 2007 में नोएडा में लगभग 32000 फ्लैट का निर्माण शुरू किया था, जिसमें से 9500 फ्लैट आवंटित किए गए। इसने 4500 और फ्लैट सौंपने के लिए सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया हुआ है।

फ्री में मिलेंगे शेयर्स
जानकारों की मानें तो जेपी ग्रुप ने कंपनी के कर्जदाताओं के सामने प्रपोजल सामने रखते हुए कहा है कि घर खरीदारों को रजिस्ट्रेशन कराने पर कंपनी के 2000 शेयर बिल्कुल फ्री में दिए जाएंगे। नए प्रस्ताव के तहत लगभग 4.5 करोड़ शेयर आवंटित किए जा सकते हैं। इस तरह ग्रुप ने पहले पंजीकरण के आधार पर घर खरीदारों की ओर से 50 फीसदी स्टांप ड्यूटी खुद वहन करने का प्रस्ताव भी दिया है।

42 महीने में घर और पेनाल्‍टी में देगी कंपनी
जेपी इंफ्राटेक नए प्लान के तहत अपने सभी अपार्टमेंट को पूरा करके 42 महीने में हैंडओवर करना चाहती है। कंपनी ने यह भी कहा है कि वह घर खरीदारों को एग्रीमेंट और रेरा के नए कानून के मुताबिक पेनाल्टी भी चुकाएगी। आपको बता दें कि जय प्रकाश एसोसिएट्स ने हाल में सुप्रीम कोर्ट में 750 करोड़ रुपए जमा कराए हैं। इस रकम का इस्तेमाल घर खरीदारों को रिफंड देने के लिए होगा। जेपी इन्फ्राटेक के कर्जदाताओं ने कल ही लक्षद्वीप की 7350 करोड़ रुपए की बोली को अपर्याप्त बताते हुए खारिज कर दिया था।

बड़ी खबरें

View All

Personal Finance

कारोबार

ट्रेंडिंग