28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमेजन समर सेल में मिलेंगे चार लाख रुपए तक के इनाम, पढि़ये पूरी खबर

अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट दोनों ही 13 मई से समर सेल शुरू कर रही हैं। इसस दौरान स्‍मार्टफोन्‍स और इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स आयटम पर बंपर डिस्‍काउंट मिलेगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 11 May 2018, 12:49 PM IST

Amazon

नई दिल्‍ली। जब से फ्लिपकार्ट और अमेजन की ओर से समर सेल की घोषणा की है, तब से लोगों में उत्‍सुकता बढ़ रही है आखिर किस प्रॉडक्‍ट में कितना डिस्‍काउंट होगा। लेकिन क्‍या आपको पता है इस मेगा सेल में आपको 4 लाख रुपए के इनाम पाने का मौका मिल सकता है। आइए आपको भी बताते हैं कि अमेजन और फ्लिपकार्ट में कौन सी कंपनी आपको चार लाख रुपए तक का इनाम दे रहा है। इससे पहले बात करते हैं इस मेगा सेल में मिलने वाले डिस्‍काउंट्स की।

13 मई से शुरू हो रही है मेगा सेल
अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट दोनों ही 13 मई से समर सेल शुरू कर रही हैं। इसस दौरान स्‍मार्टफोन्‍स और इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स आयटम पर बंपर डिस्‍काउंट मिलेगा। अमेजन की यह सेल 13 मई से 16 मई तक चलेगी। अमेजन इंडिया के अनुसार 4 दिनों तक चलने वाली इस सेल में तकरीबन 1,000 ब्रांड्स और 40,000 डील होगी। फ्लिपकार्ट ने भी इसी दौरान फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज पेश की है। दोनों कंपनियां एक-दूसरे को जबरदस्‍त कंपटीशन देने की तैयारी में हैं और इससे फायदा अंत में ग्राहकों का ही होना है।

इस तर‍ह के मिल रहे हैं डिस्‍काउंट
- अमेजन की इस सेल के दौरान मोबाइल फोन, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन , टीवी और स्पोर्ट्स के करीब 1,000 ब्रांड्स मौजूद होंगे।
- अमेजन समर सेल में स्मार्टफोन एक्सेसरीज पर 80 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलेगा।
- ग्राहकों को टॉप ब्रांड स्मार्टफोन, ब्लूटूथ हैडफोन, स्पीकर्स, फिटनेस ट्रेकर्स और स्मार्ट वॉच पर 35 फीसदी तक डिस्काउंट मिलेगा।
- नोकिया 7 प्लस पर 10,000 रुपए तक का डिस्काउंट मिलेगा। लेटेस्ट स्मार्टफोन रियल मी 1 भी इस सेल में उपलब्ध कराया जाएगा।
- पावर बैंक पर 70 फीसदी तक डिस्काउंट और लैपटॉप पर 20,000 रुपए तक छूट मिलेगी।

कैशबैक से होगी बचत
- ICICI क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर यूजर्स को 10 परसेंट डिस्काउंट रुपए कैशबैक मिलेगा।
- अगर आप अमेजन पे बैलेंस से खरीदारी करने जा रहे हैं तो 10% डिस्काउंट और 300 रुपए का फायदा मिलेगा।
- अमेजन के ऐप यूजर्स के लिए ये डिस्काउंट लाइव चलेगा, जो रात के 8 बजे से लेकर मिडनाइट तक होगा।

4 लाख रुपए का इनाम
वहीं सबसे बड़ी खुशखबरी उन लोगों के लिए है जो जिन लोगों के पास अमेजन का मोबाइल एप्‍लीकेशन है उनके लिए कंपनी ने मोटे इनाम की घोषणा की हुई है। अमेजन ने एप के जरिए शॉपिंग करने वाले यूजर्स को 4 लाख रुपए तक के ईनाम भी मिलेगा।