28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्वे में खुलासा, महिलाएं करती हैं सबसे ज्यादा ऑनलाइन शॉपिंग

महिलाएं ऑनलाइन खरीदी के मामले में घर के फैसलों में प्रमुख भूमिका निभाते हुए पहले के मुकाबले ज्यादा खरीदारी कर रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manoj Kumar

•

Updated: 11 May 2018, 1:56 PM IST

Online Shopping

नई दिल्ली। ओएलएक्स इंडिया की ओर से किए गए एक सर्वेक्षण में सामने आया है कि महिलाएं ऑनलाइन खरीदी के मामले में घर के फैसलों में प्रमुख भूमिका निभाते हुए पहले के मुकाबले ज्यादा खरीदारी कर रही हैं। यह सर्वेक्षण मुंबई, दिल्ली/एनसीआर, बेंगलुरू और चेन्नई जैसे प्रमुख शहरों में ऑनलाइन किया गया, जिसमें 26 साल से अधिक आयु की 300 से अधिक विवाहित महिलाओं ने हिस्सा लिया। सर्वे में शामिल 70 फीसदी महिलाएं तो विवाहित अभिभावक या फिर एकल अभिभावक थे। प्राप्त आंकड़ों में 46 फीसदी महिलाओं ने बताया कि वो घर में हर किसी के लिए ऑनलाइन शॉपिंग की एकमात्र डिसीजन मेकर हैं। 40 फीसदी ने बताया कि यह निर्णय परिवार में अन्य सदस्यों के परामर्श से लिया जाता है, लेकिन निर्णय में सबसे प्रमुख भूमिका उन्हीं की होती है। शेष 14 फीसदी ने बताया कि निर्णय लेने में उनकी भूमिका सबसे कम होती है।

हर रोज बढ़ रही यात्री कारों की बिक्री, इतने फीसदी का हुआ इजाफा

ऑनलाइन खरीदारी के लिए देखती हैं सर्वश्रेष्ठ डील्स

सर्वे में शामिल सभी महिलाओं ने बताया कि वो ऑनलाइन खरीदारी के लिए सर्वश्रेष्ठ डील्स देखती हैं, जिसके लिए वो ऑनलाइन सेल का इंतजार करती हैं। कीमतों की तुलना करने वाली वेबसाइट का उपयोग करती हैं, ऑनलाइन प्रि-ओन्ड गुड्स खरीदती हैं या फिर डिस्काउंट कूपंस का उपयोग करती हैं।परिवार में प्राथमिक केयर गिवर की भूमिका निभाते हुए माएं परिवार के हर सदस्य जैसे जीवनसाथी, बच्चे, वृद्ध माता-पिता, सास-ससुर तथा दोस्तों के लिए भी खरीदारी करती हैं। रोचक बात यह है कि खरीदारी के मामले में 5 में से 3 माएं खुद को पहली प्राथमिकता में रखती हैं, 2 महिलाएं बच्चों के लिए तथा 1 महिला जीवनसाथी या माता-पिता के लिए खरीदारी करती है।

अब बिजनेस के लिए आसानी से मिलेगा लोन, सरकार देगी गारंटी

फैशन का सामान खरीदने पर महिलाओं का फोकस

महिलाओं का ध्यान आकर्षित करने वाले सर्वोच्च सामानों में फैशन, गैजेट्स, ग्रोसरी और फर्नीचर हैं। जब उनसे पूछा गया कि पिछले छ: महीनों में उन्होंने कौन सा सामान ऑनलाइन खरीदा, तो 35 फीसदी माहिलाओं ने बताया कि उन्होंने फैशन का सामान खरीदा, 25 फीसदे ने स्मार्टफोन जैसे गैजेट्स खरीदे, 15 फीसदी ने ग्रोसरी खरीदी, 15 फीसदी ने फर्नीचर खरीदा और शेष ने अन्य सामान खरीदे।

घर खरीदने पर स्‍टांप ड्यूटी पर 50 फीसदी की छूट और मिलेंगे शेयर

ऑनलाइन शॉपिंग में भी स्मार्ट होती हैं महिलाएं

ओएलएक्स इंडिया के सीओओ इरविन प्रीत सिंह आनंद ने कहा कि आज एक मां, चाहे कामकाजी हो या होममेकर, लेकिन वो एक समय कई भूमिकाएं निभाती है। हमारा सर्वे इस बात पर प्रकाश डालता है कि घरों की महिलाएं ऑनलाइन शॉपिंग या मॉल्स में ऑफलाइन खरीदारी में किस प्रकार मुख्य भूमिका निभाती हैं और परिवार के सदस्यों का नेतृत्व करती हैं। घर का बजट संभालने की जिम्मेदारी निभाने के साथ सर्वश्रेष्ठ मूल्य प्राप्त करना, मां का प्राकृतिक गुण होता है। ऑफलाइन खरीदारी, जहां मोलभाव एक आम आदत है, की भांति ही माएं ऑनलाइन शॉपिंग में भी काफी स्मार्ट होती हैं।