28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हर रोज बढ़ रही यात्री कारों की बिक्री, इतने फीसदी का हुआ इजाफा

अप्रैल 2018 में देशभर में कारों की बिक्री के संबंध में सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैनुफैक्चर्स (सियाम) ने आंकड़े जारी किए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manoj Kumar

•

Updated: 10 May 2018, 5:32 PM IST

Maruti Suzuki

नई दिल्ली। देश में यात्री कारों की बिक्री में अप्रैल में 5.89 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। आंकड़ों से गुरुवार को यह जानकारी मिली। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैनुफैक्चर्स (सियाम) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, अप्रैल में कुल 2,00,183 यात्री कारों की बिक्री हुई, जोकि साल 2017 के अप्रैल में हुई 1,90,854 कारों की बिक्री से अधिक है।

वैन की बिक्री में 18.99 फीसदी की बिक्री

यात्री वाहनों की श्रेणी के अन्य वाहनों जैसे यूटिलिटी वाहनों की बिक्री में समीक्षाधीन माह में 11.92 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 79,136 वाहनों की रही, जबकि वैन की बिक्री में 18.99 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई और कुल 19,185 वैन की बिक्री हुई। इस तरह से यात्री वाहनों की घरेलू बिक्री में अप्रैल में 7.50 की बढ़ोतरी हुई और कुल 2,98,504 वाहनों की बिक्री हुई, जबकि साल 2017 की समान अवधि में घरेलू बाजार में कुल 2,77,683 वाहनों की बिक्री हुई थी।

मारुति की बिक्री में 14.2 फीसदी की बढ़त

देशभर में कारों की बिक्री में उछाल के साथ देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति की कारों की बिक्री में भी अप्रैल माह में इजाफा हुआ है। मारुति की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार उसकी अप्रैल में कुल बिक्री 14.2 फीसदी बढ़कर एक लाख 72 हजार 986 इकाई पर पहुंच गई। पिछले साल अप्रैल में उसने एक लाख 51 हजार 215 वाहन बेचे थे। कंपनी ने दावा किया है कि बीते महीने घरेलू बाजार में उसके वाहनों की बिक्री 14.2 फीसदी बढ़कर 1,44,492 वाहन से 1,64,978 वाहन और निर्यात 19.1 फीसदी बढ़कर 6,723 वाहन से 8,008 वाहन हो गया है।

यूटिलिटी वाहनों में बिक्री में मामूली बढ़त

मारुति के बिक्री के आंकड़ों के अनुसार इस दौरान यूटिलिटी वाहनों की बिक्री 0.8 फीसदी की मामूली वृद्धि के साथ 20 हजार 628 से 20,804 इकाई पर पहुंच गई जबकि ओमनी और ईको वैनों की बिक्री 14 फीसदी बढ़कर 13,938 से 15,886 इकाई हो गई। हल्के वाणिज्यक वाहन सुपर कैरी की बिक्री में सबसे अधिक 275.7 फीसदी का उछाल देखा गया और इसकी बिक्री 411 वाहन से 1,544 इकाई पर पहुंच गई। आपको बता दें कि मारुति की पकड़ बाजार में अभी भी मजबूत बनी हुई है। कंपनी की ऑल्टो और वैगन आर को छोड़ दिया जाए तो करीब-करीब सभी गाड़ियों की बिक्री में बढ़त दर्ज की गई है। इस लिहाज से मारुति अभी भी बिक्री के मामले में अव्वल बनी हुई है।