आईपीएल

IPL 2021: कब, कहां और किन टीमों से होगा चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला, जानिए पूरा शेड्यूल

ईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स पहला मैच 10 अप्रेल को दिल्ली कैपिटल्स के साथ मुंबई में होगा।
2 min read
Chennai super kings ipl 2021
Chennai super kings ipl 2021

IPL 2021 की शुरुआत 9 अप्रेल से होने वाली है। ऐसे में सभी टीमों ने इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स तो पिछले कुछ दिनों से ट्रेनिंग कैंप में प्रैक्टिस भी कर रही है। चेन्नई सुपर किंग्स इस सीजन में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहती। बता दें कि पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में भी जगह नहीं बना पाई थी। इसी वजह से इस बार टीम में भी कुछ बदलाव किए गए हैं। वहीं आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स पहला मैच 10 अप्रेल को दिल्ली कैपिटल्स के साथ मुंबई में होगा।

इन नए खिलाड़ियों पर लगाया दावं
चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बार नीलामी के दौरान कुल 6 खिलाड़ी खरीदे हैं। इनमें मोईन अली को 7 करोड़ रुपए में,ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम को 9.25 करोड़ रुपए में, चेतेश्वर पुजारा को 50 लाख रुपए में, तेज गेंदबाज हरि शंकर रेड्डी को 20 लाख रुपए में और के भगत वर्मा व हरि निशांत को 20 लाख रुपए में खरीदा।

नई जर्सी में दिया भरतीय सेना को सम्मान
महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही चेन्नई सुपरकिंग्स की नई जर्सी लॉन्च की। चेन्नई ने अपनी नई जर्सी में भारतीय सेना को सम्मान देते हुए उसमें कैमोफ्लेज जोड़ा है। भारतीय सेना को सम्मान देने पर क्रिकेट फैंस ने सोशल मीडिया पर चेन्नई सुपर किंग्स टीम की खूब तारीफ की। जर्सी में लोगो के ऊपर 3 स्टार लगे हैं, जो साल 2010, 2011 और 2018 में टीम को मिली खिताबी जीत का जिक्र कर रहे है।

चेन्नई सुपर किंग्स के मैच का पूरा शेड्यूल
बता दें कि चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम का पहला मैच 10 अप्रेल को दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगा। तो जानते हैं इस टीम के पूरे आईपीएल 2021 के मैचो का पूरा शेड्यूल।

तारीख, समय, स्थान, किस टीम से होगा मैच

10 अप्रेल, 7.30 PM, मुंबई, दिल्ली कैपिटल्स के साथ

16 अप्रेल, 7.30 PM, मुंबई , पंजाब किंग्स के साथ

19 अप्रेल, 7.30 PM, मुंबई , राजस्थान रॉयल्स के साथ

21 अप्रेल, 7.30 PM, मुंबई, कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ

25 अप्रेल, 3.30 PM, मुंबई, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ

28 अप्रेल, 7.30PM, दिल्ली, सनराइजर्स हैदराबाद के साथ

1 मई, 7.30 PM, दिल्ली, मुंबई इंडियंस के साथ

5 मई, 7.30 PM, दिल्ली, राजस्थान रॉयल्स के साथ

7 मई, 7.30 PM, नई दिल्ली, सनराइजर्स हैदराबाद के साथ

9 मई, 3.30 PM, बेंगलुरु, पंजाब किंग्स के साथ

12 मई, 7.30 PM, बेंगलुरु कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ

16 मई, 7.30 PM, बेंगलुरु, मुंबई इंडियंस के साथ

21 मई, 7.30 PM, कोलकाता, दिल्ली कैपिटल्स के साथ

23 मई, 7.30 PM, कोलकाता, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ

आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures

Published on:
27 Mar 2021 07:12 pm