आईपीएल

कोच रिकी पोंटिंग भरते है टीम में ऊर्जा, धोनी भाई के खिलाफ खेलना बड़ा रोमांचक

पंत ने बताया कि मेरा पहला मैच बतौर कप्तान माही भाई के खिलाफ ही होने वाला है। यह मेरे लिए बहुत ही अच्छा अनुभव रहने वाला है मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है। एक खिलाड़ी के तौर पर मेरे पास मेरा अपनी भी कुछ अनुभव है....
2 min read
• •
Updated: 6 Apr 2021, 10:10 PM IST
rishbha_pant.png

नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कप्तान ऋषभ पंत (Rishbha Pant) का कहना है कि वह कप्तान के तौर पर अपने पहले ही मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (MS Dhoni) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के खिलाफ खेलने के लिए बेहद उत्सुक हैं। पंत को चोटिल श्रेयस अय्यर (shreyas iyer) की जगह टीम का कप्तान बनाया गया है। पंत ने कहा, 'कप्तान के रूप में मेरा पहला मैच धोनी भाई के खिलाफ है। मेरे लिए यह अच्छा अनुभव होगा क्योंकि मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है। एक खिलाड़ी के तौर पर मेरा अनुभव है। मैं चेन्नई के लिए कुछ अलग करने के लिए अपना निजी अनुभव तथा धोनी से मिली सीख का उपयोग करूंगा।'

23 वर्षीय पंत ने कहा,'हमने अबतक आईपीएल का खिताब नहीं जीता है और मैं इस साल टीम को विजेता बनाने के लिए अपने स्तर पर सर्वश्रेष्ठ दूंगा। पिछले दो-तीन वर्षो से हमने एक टीम के रूप में अच्छा किया है और हमारी तैयारियां बेहतर चल रही है। टीम में सभी अपना 100 फीसदी दे रहे हैं और टीम के वातावरण से खुश हैं, एक कप्तान के रूप में मैं यही चाहता हूं।'

पंत ने कहा, 'टीम के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग हमारे लिए पिछले दो-तीन वर्षो में अद्भुत रहे हैं। उन्होंने टीम में ऊर्जा भरी है और एक खिलाड़ी के तौर पर जब आप अपने कोच को देखते हैं तो आप सोचते हैं कि यह वो इंसान से जिससे आप काफी कुछ सीख सकते हैं। उम्मीद करता हूं कि हम पोंटिंग और टीम के साथ खिलाड़ियों की मदद से इस साल विजेता बनने में कामयाब होंगे।' दिल्ली की टीम ने बीते सीजन का फाइनल खेला था, लेकिन वह खिताबी मुकाबले में मुम्बई इंडियंस से हार गई थी। दिल्ली की टीम अबतक आईपीएल की विजेता नहीं बनी है।

Updated on:
6 Apr 2021, 10:10 PM IST
Published on: