जगदलपुर

PM मोदी के विरुद्ध खुलेआम अभद्र भाषा का प्रयोग, भाजपा ने किया प्रदर्शन, फूंका राहुल गांधी का पुतला

CG News: घटना से भाजपा कार्यकर्ता काफी आक्रोशित थे। इसलिए जब पुतला दहन का कार्यक्रम चल रहा तो कुछ कार्यकर्ता उत्साह में पुतला पर अपना गुस्सा निकालने लगे थे।

2 min read
PM मोदी के विरुद्ध खुलेआम अभद्र भाषा का प्रयोग (Photo source- Patrika)

CG News: बिहार के दरभंगा जिले में कांग्रेस के मंच से खुलेआम कांग्रेसियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अमर्यादित भाषा व गाली का प्रयोग करने की घटना से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका और कांग्रेस के कृत्य को निन स्तर की राजनीति बताकर जमकर नारेबाजी की।

ये भी पढ़ें

आज से फिर 4 दिन बंद रहेगा सिरसा गेट अंडरब्रिज, बार-बार उखड़ रही सड़क, PM मोदी ने किया था वर्चुअल लोकार्पण

CG News: कांग्रेस नेतृत्व की शह पर हो रही घटनाएं: भाजपाई

स्थानीय गोल बाजार चौराहे में भारी संया में एकत्र भाजपा के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला जलाया। भाजपा जिला अध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस का चरित्र कभी नहीं बदल सकता। कांग्रेस स्तरहीन राजनीति पर उतर आयी है और यह कांग्रेस पार्टी के डीएनए में शामिल हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के विरुद्ध अमर्यादित भाषा व गाली की घटना सत्ता से लगातार दूर हो रही कांग्रेस की हताशा है।

कांग्रेस नेतृत्व की शह पर यह घटनाएं हो रही है। प्रधानमंत्री को कांग्रेस के मंच से गाली देने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना समूचे देश व देशवासियों का अपमान है। जिसे माफ नहीं किया जा सकता। भारतीय जनता पार्टी इसकी कड़े शब्दों में भर्त्सना करती है। आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गांधी का पुतला फूंक कर विरोध जताया गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश के समक्ष माफी मांगे।

यह रहे मौजूद

CG News: इस दौरान महापौर संजय पाण्डेय, निगम अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, पश्चिमी नगर मण्डल अध्यक्ष प्रकाश झा, पूर्वी नगर मण्डल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, योगेन्द्र पाण्डेय, नरसिंह राव, आर्येन्द्र आर्य, मनोहर तिवारी, आलोक अवस्थी, सुरेश गुप्ता, राजेन्द्र बाजपेयी, संजय चंद्राकर, अतुल सिहा, शशि नाथ पाठक, योगेश शुक्ला, दशरथ गुप्ता,आशा साहू, ब्रिजेश शर्मा, संग्राम सिंह राणा, निर्मल पाणिग्रही, राणा घोष, त्रिवेणी रंधारी,सफीरा साहू, संजय विश्वकर्मा समेत अन्य लोग मौजूद थे।

पुतला दहन के दौरान महापौर झुलसे

घटना से भाजपा कार्यकर्ता काफी आक्रोशित थे। इसलिए जब पुतला दहन का कार्यक्रम चल रहा तो कुछ कार्यकर्ता उत्साह में पुतला पर अपना गुस्सा निकालने लगे थे। इसी दौरान धधकते पुतले के कुछ हिस्से महापौर संजय पांडे के उपर आ गिरे। जिससे उन्हें हल्की चोट आई। इस दौरान सभी कार्यकर्ता उनके पास पहुंचकर उनका हालचाल भी जाना।

ये भी पढ़ें

नए विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे PM मोदी, ओम बिरला भी होंगे शामिल… रमन सिंह ने दिया निमंत्रण

Updated on:
30 Aug 2025 12:31 pm
Published on:
30 Aug 2025 12:30 pm
Also Read
View All

अगली खबर