जयपुर

जयपुर-दिल्ली हाईवे पर भीषण हादसा, काम पर निकले 2 मजदूरों की मौत, एक की हालत गंभीर

Accident: जयपुर-दिल्ली हाईवे पर तेज रफ्तार कंटेनर ने तीन मजदूरों को टक्कर मार दी, जिसमें दो की मौत हो गई। वहीं एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है।
2 min read
• •
Updated: 9 Sep 2025, 10:14 AM IST
accident jaipur-delhi road
मृतक गजानंद और कानाराम (फोटो-पत्रिका)

जयपुर/दौलतपुरा। जयपुर-दिल्ली एक्सप्रेस हाईवे पर सोमवार सुबह 6 बजे अप्पूघर के पास एक तेज रफ्तार कंटेनर ने काम पर जा रहे तीन मजदूरों की मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बीड़ की ढाणी, बगवाड़ा निवासी कानाराम गुर्जर (43) और जोगियों की ढाणी निवासी गजानंद योगी (45) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल विक्रम योगी का एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मृतकों के छोटे भाई राजेश गुर्जर ने दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज करवाया। जानकारी के अनुसार तीनों मजदूर रोजाना की तरह वीकेआइ में दिहाड़ी मजदूरी करने जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों सड़क पर गिर गए।

10 किलोमीटर पीछा करके नोट किया नंबर

हादसे के दौरान पीछे-पीछे आ रहे रामावतार योगी और नानूराम योगी ने करीब 10 किलोमीटर तक कंटेनर का पीछा किया और नंबर नोट किया। हादसे का पता चलने पर बगवाड़ा गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

बकरियां नहीं बेचता तो बच जाती जान

मृतक कानाराम के भाई राजेश गुर्जर ने बताया कि कानाराम पिछले 6 महीनों से बकरियां चरा रहा था, लेकिन 15 दिन पहले ही बकरियां बेची थी। उसके बाद दिहाड़ी मजदूरी पर जाने लगा था। यदि बकरियां नहीं बेचता तो उसकी जान बच सकती थी।

मवेशी से टकराया बाइक सवार, हुई मौत

इसके अलावा जालसू के राधाकिशनपुरा गांव में दो दिन पहले सड़क पर अचानक मवेशी के आ जाने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, राधाकिशनपुरा स्थित दरा वाली ढाणी (यादव खेड़ा) निवासी अशोक पतालिया बाइक से कहीं जा रहा था। सडक़ पर मवेशी से उसकी बाइक टकरा गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अशोक को चौमूं स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान रविवार रात को उसकी मौत हो गई।

Updated on:
9 Sep 2025, 10:14 AM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Panchayat : राजस्थान में कई जिलों की ग्राम पंचायतों ने पेश की मिसाल, रजामंदी से चुने यहां ‘निर्विरोध’ सरपंच

राजस्थान को एक और ट्रेन की सौगात, दिवाली पर यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

Rajasthan Politics: ‘जब मुख्यमंत्री के बेडरूम में दिया धरना’, भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर दोहिते अभिमन्यु सिंह राजवी ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

Jaipur Crime: किसी और से बात करती थी प्रेमिका… इसी शक में कर दी हत्या; भतरपुर में पकड़ा गया आरोपी लिव-इन पार्टनर

साइबर क्राइम से बचने का असली तरीका: संदिग्ध नंबर, प्रोफाइल या लिंक देखकर सिर्फ ब्लॉक मत करो, तुरंत रिपोर्ट करो