जयपुर

SI Paper Leak: पेपर लीक केस में एक और अभ्यर्थी गिरफ्तार, 8 लाख रुपए में खरीदा था प्रश्न-पत्र

Rajasthan SI Paper Leak: आरोपी ने हिन्दी विषय में 200 में से 137.21 अंक और सामान्य ज्ञान में 158.59 अंक प्राप्त किए, अंतिम चयन सूची से बाहर रह गया

less than 1 minute read
Dec 05, 2025
Rajasthan SI Paper Leak
आरोपी महेंद्र कुमार चौधरी। फोटो- पत्रिका

जयपुर। उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा-2021 पेपर लीक प्रकरण में एक और अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अभ्यर्थी ने परीक्षा से पहले 8 लाख रुपए में पेपर खरीदा था। एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि जयपुर ग्रामीण के सामोद में नाडा की ढाणी निवासी महेंद्र कुमार चौधरी (34) को गिरफ्तार किया गया।

नहीं हो पाया चयन

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पेपर लीक के सरगना विनोद कुमार जाट उर्फ विनोद रेबाड़ से 8 लाख में सौदा किया। सौदे के तहत उसने 14 सितम्बर 2021 को परीक्षा से पूर्व दोनों पारियों के हल किए गए पेपर पढ़े थे। उसने हिन्दी विषय में 200 में से 137.21 अंक और सामान्य ज्ञान विषय में 200 में से 158.59 अंक हासिल किए। संयुक्त मेरिट में 474वां स्थान आने के बावजूद ओबीसी कैटेगरी में उसका अंतिम चयन नहीं हो पाया था।

यह वीडियो भी देखें

रिमांड पर सौंपा

आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 8 दिसंबर तक रिमांड पर सौंपा गया है। बंसल ने बताया कि आरोपी महेंद्र कुमार चौधरी केवल एसआई भर्ती तक सीमित नहीं था, बल्कि वह मुख्य सरगना विनोद कुमार जाट के साथ मिलकर अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक प्रकरणों में भी सक्रिय रूप से शामिल रहा है। एसआई भर्ती परीक्षा में अब तक 133 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

Updated on:
04 Dec 2025 09:54 pm
Published on:
05 Dec 2025 06:00 am