जयपुर

इस्तीफा देने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए परनामी, सभी सवालों के खुलकर ये दिए जवाब

परनामी मीडिया से मुखातिब हुए और अपने इस्तीफे और उसके कारणों का खुलासा किया।
2 min read
• •
Updated: 18 Apr 2018, 2:30 PM IST
ashok parnami resign

जयपुर।

राजस्थान के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की पुष्टि खुद अशोक परनामी ने की। उनके इस्तीफे को लेकर चल रही अपुष्ट खबरों के बाद परनामी मीडिया से मुखातिब हुए और अपने इस्तीफे और उसके कारणों का खुलासा किया।

परनामी ने अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा करते हुए कहा कि वह कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहेगें। परनामी ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने 16 अप्रैल को ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को अपना इस्तीफा भेज दिया था। उन्होंने कहा कि अपनी व्यक्तिगत व्यस्तताओं के कारण इस्तीफा दिया है।

वहीं प्रदेश के उपचुनावों में हुयी हार के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि हार जीत सामूहिक होती है जिसके लिए किसी एक को जिम्मेदार नही ठहराया जा सकता।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा परनामी को राष्ट्रीय कार्यकारणी में सदस्य नियुक्त करने की सूचना के बाद ही प्रदेश में उनके इस्तीफे की अटकलें तेज हो गयी थी। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष बनने से पहले भी वह कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे थे और पार्टी के अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहेगें।

उन्होंने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल करने के प्रति राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह इसी तरह कार्य करते रहेगें।

READ: ...ताे क्या परनामी नहीं राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे पर गिरी है यह गाज, हाे सकते हैं ये आैर बड़े बदलाव!

चुनावों के पहले संगठन में हुए इस बदलाव के संबंध में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि यह एक सतत प्रक्रिया है और इससे पार्टी ओर अधिक मजबूत होगी। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि पार्टी का नया नेतृत्व विधानसभा चुनावा के 180 के लक्ष्य को जरूर पूरा करेगा।


जानकारी के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद परनामी मोती डूंगरी गणेश मंदिर पहुंचे। वहां पर पूजा की। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कुछ नेता-कार्यकर्ता भी थे।

ऐसे शुरू हुआ इस्तीफे का घटनाक्रम
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार परनामी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारणी में शामिल किया जा रहा है। सामने आया कि उन्होंने केंन्द्रीय संगठन से मिले निर्देशों के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया है।

वहीं पार्टी हलकों में परनामी को काफी समय से पद से हटाने की चर्चा चल रही थी। राजस्थान में हाल ही में हुए दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट पर पार्टी की हुई करारी हार के बाद उन्हें पद से हटाये जाने की चर्चा चल रही थी।

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी जातिगत समीकरण साधने में जुटी हुई है। परनामी के इस्तीफे के बाद नया अध्यक्ष कौन होगा लेकिन इस पद की दौड में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल, राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी और सांसद ओम बिडला का नाम सुर्खियों में है।

Published on:
Also Read
View All
जयपुर में 3 बच्चों के पिता मौलाना पर 18 साल की छात्रा का ब्रेनवॉश कर निकाह करने का आरोप, कोर्ट में परिजनों ने पीटा

राजस्थान विश्वविद्यालय का छात्र गिरफ्तार: दिवाली की रात थार से बाइक सवार को मारी टक्कर, वीडियो हुआ था वायरल

दिवाली की खुशियों पर पटाखों का जख्म: जयपुर में 14 लोगों की आंखों की करनी पड़ी सर्जरी, 2 दिन में 150 से ज्यादा पहुंचे अस्पताल

जयपुर: नशे में धुत व्यक्ति ने युवती को कई थप्पड़ मारे, पत्नी से बोला- बंदूक लेकर आ, आज इन्हें मार डालूंगा

जयपुर के ज्वेलर्स शोरूम पर दिनदहाड़े करोड़ों की लूट! सिर्फ एक बदमाश चंद मिनटों में वारदात कर फरार, CCTV में कैद घटना