जयपुर

Coronavirus पॉजिटिव मिलने के बाद जयपुर के रामगंज इलाके में देर रात कर्फ्यू, पीडित के पत्नी-बच्चे आइसोलेशन में

राजधानी के रामगंज इलाके से गुरूवार को एक युवक के कोरोना वायरस पॉजिटिव ( coronavirus Positive in Jaipur ) मिलने के बाद देर रात पुलिस प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया। पॉजिटिव युवक के घर की परिधि से 1 किलोमीटर क्षेत्र कर्फ्यू ( Curfew In Ramganj Jaipur ) के दायरे में करीब ग्यारह बजे कर्फ्यू लगा दिया गया।
2 min read
Mar 27, 2020
Feature image

जयपुर

राजधानी के रामगंज इलाके से गुरूवार को एक युवक के कोरोना वायरस पॉजिटिव ( coronavirus Positive in Jaipur ) मिलने के बाद देर रात पुलिस प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया। पॉजिटिव युवक के घर की परिधि से 1 किलोमीटर क्षेत्र कर्फ्यू ( Curfew In Ramganj Jaipur ) के दायरे में करीब ग्यारह बजे कर्फ्यू लगा दिया गया।

ये इलाके रहेंगे प्रभावित ( Jaipur News )

यह कर्फ्यू बड़ी चौपड़, हल्दियों का रस्ता, जौहरी बाजार, घाटगेट बाजार, सूरजपोल, हिदा की मोरी, फूटा खुर्रा घोड़ा निकास रोड समेत तमाम इलाकों को प्रभावित करेगा। रोगी के घर के चारों ओर 1 किलोमीटर के दायरे में वाहनों एवं व्यक्तियों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। इस दौरान रोगी युवक के जानकार दोस्त और अन्य लोगों जिनसे रोगी मिला है, इन सभी को जांच के दायरे में लिया जाएगा।

100 लोगों से मिलने की आशंका है ( Coronavirus In Rajasthan )

गौरतलब है कि इस मामले में कई बड़ी जानकारियां सामने आ रही हैं। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार कोरोना पॉजिटिव ( Coronavirus ) युवक 14 दिनों से जयपुर में रह रहा था। जयपुर में रहने के दौरान उसके कम से कम 100 लोगों से मिलने की आशंका है। जिससे अन्य लोगों पर भी संक्रमण का खतरा हो सकता है। बताया जा रहा है कि ये युवक ओमान से लौटा था और परिवार के साथ रह रहा था। ऐसे में अब उसकी पत्नी को भी बुखार आने की खबर है। जिसके बाद उसकी पत्नी और 4 बच्चे आइसोलेशन में ले लिए गए हैं। साथ ही उक्त भवन में रहने वाले 32 लोग भी आइसोलेशन में रखा गया है।

पुलिस की अपील पर दो लोग सामने आए


पूछताछ में युवक ने 15 लोगों से मिलना बताया है लेकिन पुलिस को उसकी बात पर विश्वास नहीं हो रहा है। ऐसे में उसकी मोबाइल कॉल डिटेल, सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही पता लगाया जा रहा है कि वह कहां-कहां गया था। पुलिस ने अपील की है कि जिस किसी से भी वह मिला, वो लोग खुद सामने आ जाए। ऐसे में फिलहाल दो लोग सामने आए हैं।


पॉजिटिव मिलने की खबर आग की तरह फैल गई


कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद चारदीवारी क्षेत्र में खौफ का माहौल छा गया है। लोगों में चारदीवारी में कोरोना पॉजिटिव मिलने की खबर आग की तरह फैल गई। जिसके चलते रामगंज के फुर्टाखुर्रा के आस-पास और बिसातियों के मौहल्ले में सामने वाले घरों और दुकानों के साथ ही गाड़ियों पर सेनेटाइजर किया गया।

यह खबरें भी पढ़ें...

Published on:
27 Mar 2020 12:27 am
Also Read
View All
राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग

‘नंबर बढ़वाकर नौकरी दिलवा दूंगा’, जयपुर का बहुरूपिया ‘आलू’ गिरफ्तार, कभी फर्जी पुलिस तो कभी प्रोफेसर बनकर करता था ठगी

पंचायत चुनाव से पहले BAP के गढ़ में कांग्रेस का ‘मास्टरस्ट्रोक’! क्या मानगढ़ धाम के मुद्दे से बदलेगा वागड़ का सियासी गणित?

Jaipur Hit And Run Case: पिता और छोटी बहन की मौत के बाद मां से लिपट गया मासूम, तेज रफ्तार कार ने उजाड़ दिए 2 परिवार