मुफ्ती मोहम्मद जाकिर ने बताया कि इस्लाम मजहब में मजबूरी के मद्देनजर काफी गुंजाइश होती है। इस बीमारी से सीधे तौर पर जान का खतरा है। इसलिए कतई एकजुट न हों, इन दिनों इज्तेमाई नमाज भी न पढ़ें। उन्होंने बताया कि मजबूरी में यदि कोई घर पर नमाज पढ़ता है तो उसे पूर सवाब मिलता है। उन्होंने इस मामले में एक सवाल-जवाब का फतवा भी जारी किया है। जिसमें उन्होंने ऐसे हालात में पढ़ी जाने वाली नमाज का बारीकि से जिक्र किया है।