जयपुर

Rajasthan Murder: बुजुर्ग पिता ने बेची जमीन, शराब के नशे में बौखला उठे बेटे, लाठी-सरियों से पीट-पीटकर मार डाला

जमीन बेचने के विवाद ने गुमानपुरा गांव में खौफनाक रूप ले लिया, जब दो बेटों ने अपने ही पिता की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए, जबकि इलाके में सनसनी फैल गई है।
less than 1 minute read
Feb 22, 2026
Father murder, father murder in Dudu, father murder in Rajasthan, sons kill father, पिता की हत्या, दूदू में पिता की हत्या, राजस्थान में पिता की हत्या, बेटों ने की पिता की हत्या
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस। फोटो- पत्रिका

किशनगढ़-रेनवाल/करणसर। निकटवर्ती डूंगरी कलां पंचायत के गुमानपुरा गांव में रविवार को रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। यहां जमीन बेचने पर गुस्साए दो बेटों ने लाठी और सरियों से पीट-पीटकर वृद्ध पिता की हत्या कर दी।

घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। उधर, घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव रेनवाल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली और आरोपियों की तलाश शुरू की।

मौके पर दम तोड़ा

जानकारी के अनुसार मृतक की शिनाख्त उम्मेद सिंह (62) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उम्मेद सिंह ने अपने बेटों की सहमति के बिना एक बीघा जमीन बेच दी थी। इसे लेकर घर में विवाद चल रहा था। रविवार को इसी बात पर कहासुनी इतनी बढ़ गई कि शराब के नशे में धुत दोनों बेटे शंकर सिंह और अमर सिंह ने पिता पर लाठी-सरियों और लात-घूंसों से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उम्मेद सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पत्नी ने पति की मौत की सूचना रेनवाल पुलिस को दी। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बेटे शराब पीने के आदी थे और विवाद के चलते हत्या कर दी।

पुलिस और एफएसएल ने जुटाए साक्ष्य

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नरेश कंवर पुलिस बल और एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। टीम ने घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने किशनगढ़ रेनवाल के राजकीय उपजिला अस्पताल में शव रखवा दिया है। सरपंच बनवारी लाल रेवाड़ ने बताया कि मृतक की विवाहित पुत्री को सूचना दे दी गई है। परिवार के अन्य सदस्यों की अनुपस्थिति के कारण शव को मोर्चरी में रखवाया गया है, जिसका पोस्टमार्टम सोमवार को किया जाएगा।

Updated on:
22 Feb 2026 09:44 pm
Published on:
22 Feb 2026 09:44 pm