जयपुर

IMD Rain Alert: 12 घंटे में और ताकतवर होगा मानसून, एक साथ 3 बड़े अलर्ट जारी, ताबड़तोड़ बारिश की चेतावनी

Weather Alert: मौसम विभाग ने आज बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़ और प्रतापगढ़ में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
2 min read
• •
Updated: 27 Jul 2025, 3:30 PM IST
फाइल फोटो- पत्रिका

राजस्थान में मानसून की मेहरबानी झमाझम बारिश के रूप में बरस रही है। प्रदेश के कई जिलों में रविवार को मौसम सुहाना बना रहा। बादलों की आवाजाही होती रही और कहीं-कहीं रिमझिम तो कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश दर्ज की गई। इस बीच मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी किया है। इस अलर्ट में प्रदेश के 24 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग के अनुसार धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, जयपुर, दौसा, नागौर, अजमेर, बीकानेर, जोधपुर, पाली, राजसमंद, जालोर, सिरोही, उदयपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ और आस-पास के क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश, आकाशीय बिजली और कहीं-कहीं तेज हवा चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

यहां रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़ और प्रतापगढ़ में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। पूर्वी मध्य प्रदेश और उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर अवदाब लगभग पश्चिम की ओर सक्रिय हुआ और आज उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर एक सुस्पष्ट दबाव क्षेत्र में कमजोर हो गया है। अगले 12 घंटों के दौरान इस प्रणाली के उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश के ऊपर से लगभग पश्चिम की ओर आगे बढ़ते हुए धीरे-धीरे एक निम्न दबाव क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है।

यह वीडियो भी देखें

इन जिलों में चेतावनी जारी

ऐसे में 28 जुलाई को भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी, अति भारी और एक दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। जयपुर, अजमेर, जोधपुर संभाग में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं। भरतपुर, जयपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में भारी व अति भारी बारिश तथा बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश का दौर 29-30 जुलाई को दर्ज होने की प्रबल संभावना है।

बता दें कि 29 जुलाई को अलवर, बारां, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, करौली, सवाईमाधोपुर और 30 जुलाई को अजमेर, अलवर, दौसा, जयपुर, करौली, सवाईमाधोपुर और टोंक में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने अत्यधिक भारी बारिश वाले जिलों में रेड अलर्ट, अति भारी में ऑरेंज अलर्ट और भारी वर्षा वाले जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

Also Read
View All
Rajasthan Panchayat : राजस्थान में कई जिलों की ग्राम पंचायतों ने पेश की मिसाल, रजामंदी से चुने यहां ‘निर्विरोध’ सरपंच

राजस्थान को एक और ट्रेन की सौगात, दिवाली पर यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों को मिलेगा बड़ा फायदा

Rajasthan Politics: ‘जब मुख्यमंत्री के बेडरूम में दिया धरना’, भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर दोहिते अभिमन्यु सिंह राजवी ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

Jaipur Crime: किसी और से बात करती थी प्रेमिका… इसी शक में कर दी हत्या; भतरपुर में पकड़ा गया आरोपी लिव-इन पार्टनर

साइबर क्राइम से बचने का असली तरीका: संदिग्ध नंबर, प्रोफाइल या लिंक देखकर सिर्फ ब्लॉक मत करो, तुरंत रिपोर्ट करो