जयपुर

जयपुर डिस्कॉम का बड़ा फैसला, निर्माणाधीन आवासीय भवनों को मिलेंगे स्थायी विद्युत कनेक्शन

Jaipur Discom Big Decision : जयपुर डिस्कॉम का बड़ा फैसला। अब निर्माणाधीन आवासीय भवनों को स्थायी विद्युत कनेक्शन मिल सकेंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Jan 2025, 7:10 PM IST
Jaipur Discom Big Decision Now Residential Buildings under Construction will get Permanent Electricity Connections

Jaipur Discom Big Decision : जयपुर डिस्कॉम का बड़ा फैसला। अब निर्माणाधीन आवासीय भवनों को स्थायी विद्युत कनेक्शन मिल सकेंगे। जीहां, स्वयं के आवासीय उपयोग के लिए भवन निर्माणकर्ताओं को अब स्थाई घरेलू विद्युत कनेक्शन मिल सकेंगे। जयपुर विद्युत वितरण निगम ने ऐसे आवेदकों के हित में यह बड़ा निर्णय किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

पहले जारी होते थे अस्थायी कनेक्शन

डिस्कॉम्स चेयरमैन एवं जयपुर विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक आरती डोगरा ने बताया कि पूर्व में स्वयं के उपयोग के लिए आवासीय भवन निर्माण कराने वाले आवेदकों को अस्थायी कनेक्शन जारी किए जाते थे। जिस पर उन्हें उपभोग के आधार पर सामान्य टैरिफ की डेढ़ गुना दर वहन करनी होती थी।

नए निर्णय से विद्युत आवेदकों को बड़ी राहत

आरती डोगरा ने बताया साथ ही, निर्माण पूरा होने के बाद स्थाई कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को अलग से आवेदन करना पड़ता था। जिसके लिए फिर से कनेक्शन और निरीक्षण संबंधी प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता था। ऐसे आवेदकों को नए निर्णय से बड़ी राहत मिलेगी।

निर्माण पूरा होने पर मीटर लगाया जाएगा

आरती डोगरा ने बताया साथ ही आवेदक सुगमता से स्थायी कनेक्शन ले सकें इसके उनसे वांछित दस्तावेज के साथ ही मात्र घरेलू प्रयोजन से बिजली उपभोग का स्व प्रमाणित प्रमाण पत्र लिया जाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद मीटर को उपयुक्त स्थान पर स्थापित कर दिया जाएगा।

Updated on:
11 Jan 2025, 7:10 PM IST
Published on: