जयपुर

Giveup Campaign : 31 जनवरी के बाद चलेगा अभियान, अगर अपात्र पकड़े गए तो होगी भारी वसूली

Giveup Campaign : राजस्थान में ‘गिव अप’ अभियान शुरू हो गया है। खाद्य रसद विभाग ने चेताया है कि 31 जनवरी के बाद चलेगा अभियान, अगर अपात्र पकड़े गए तो वसूली होगी। बांसवाड़ा में एक माह में 171 परिवारों के 688 सदस्यों ने योजना से अपना नाम हटा लिया है।
2 min read
• •
Updated: 28 Dec 2024, 3:38 PM IST
Rajasthan Banswara Giveup Campaign will run after 31 January if ineligible People are Caught then Recovery

Giveup Campaign : राजस्थान में ‘गिव अप’ अभियान शुरू हो गया है। खाद्य रसद विभाग ने चेताया है कि अगर अपात्र पकड़े गए तो वसूली होगी। बांसवाड़ा में एक माह में 171 परिवारों के 688 सदस्यों ने योजना से अपना नाम हटा लिया है।

स्वेच्छा से छोड़ने खाद्य सुरक्षा का लाभ

सरकार चाहती है कि खाद्यान्न सुरक्षा का लाभ पात्र लोगों को ही मिले, जबकि हजारों लाखों परिवार इस योजना का गलत लाभ ले रहे हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई से पहले सरकार अवसर देते हुए रसद विभाग के मुख्यालय से ‘गिव अप’ अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत स्वेच्छा से खाद्य सुरक्षा का लाभ छोड़ा जा सकता है।

बांसवाड़ा में दिखने लगा है असर

इसका असर बांसवाड़ा जैसे आदिवासी बहुल इलाके में दिखने लगा है। एक माह में 171 परिवारों के 688 सदस्यों ने योजना से अपना नाम हटा लिया है। विभागीय गाइड लाइन अनुसार 31 जनवरी के बाद खाद्य सुरक्षा के अपात्र लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जाना प्रस्तावित है। इस अभियान की जांच के दौरान यदि कोई पकड़ में आया तो उससे नियमानुसार वसूली की जाएगी।

इन लोगों को छोड़नी ही है योजना

1- जो सरकारी कर्मचारी हैं।
2- जो इनकम टैक्स देते हैं।
3- जो 4 पहिया वाहन के मालिक हैं।
4- जो आर्थिक रूप से सक्षम हैं।
5- जिनके परिजन उच्च स्तर पर नौकरी कर रहे हैं।

688 लोगों ने छोड़ा लाभ

खाद्य सुरक्षा योजना गरीब, जरूरतमंद और असहाय लोगों के लिए शुरू की गई थी। विभागीय मुख्यालय से योजना का लाभ छोड़ने वालों के लिए अभियान शुरू किया गया। अभी तक 688 लोगों ने योजना छोड़ी है। जो लोग 31 जनवरी से पहले स्वयं छोड़ेंगे उनके खिलाफ किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं होगी।
हजारी लाल आलोरिया, डीएसओ जिला रसद विभाग, बांसवाड़ा

Updated on:
28 Dec 2024, 3:38 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Politics: ‘जब मुख्यमंत्री के बेडरूम में दिया धरना’, भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर दोहिते अभिमन्यु सिंह राजवी ने शेयर किया दिलचस्प किस्सा

Jaipur Crime: किसी और से बात करती थी प्रेमिका… इसी शक में कर दी हत्या; भतरपुर में पकड़ा गया आरोपी लिव-इन पार्टनर

साइबर क्राइम से बचने का असली तरीका: संदिग्ध नंबर, प्रोफाइल या लिंक देखकर सिर्फ ब्लॉक मत करो, तुरंत रिपोर्ट करो

Jaipur News: जयपुर में दो ट्रांसजेंडर दोस्तों से अभद्रता-मारपीट, नाइट क्लब के बाउंसर और कर्मचारियों पर FIR

Exclusive: मंत्री-अफसरों की खींचतान में फंसा 72 करोड़ का बजट, राजस्थान के 53 हजार स्कूलों में बच्चे पुराने बर्तनों में खाने को मजबूर