5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC Update : प्रदेश में वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा आज से शुरू, आयोग ने अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत

RPSC Update : राजस्थान लोक सेवा आयोग की वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा शनिवार से प्रारंभ हो गई है। आयोग ने अभ्यर्थियों को दी बड़ी राहत।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 28 Dec 2024, 4:33 PM IST

RPSC Update Senior Teacher Sanskrit Education Department Recruitment Exam Starts Today Commission Gives Big Relief to Candidates

RPSC Update : राजस्थान लोक सेवा आयोग की वर्ष 2024 की अंतिम परीक्षा। आरपीएससी की वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा शनिवार से प्रारंभ हो गई है। विषयवार 31 दिसम्बर तक चलने वाली परीक्षा में 4 लाख 70 हजार 117 अभ्यर्थी शामिल होंगे। राजस्थान के 31 जिलों में 1402 से ज्यादा केंद्रों पर परीक्षा कराई जा रही है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने प्रदेश में शीतलहर और सर्दी को देखते हुए अभ्यर्थियों को स्वेटर व शूज पहनने की इजाजत दी है। परीक्षा सेन्टर पर आज सुबह एक घंटे पहले तक चेकिंग के बाद प्रवेश दिया गया। पहचान के लिए मूल आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य है।

आरपीएससी की परीक्षा आज 2 पारियों में होगी

राजस्थान लोक सेवा आयोग की परीक्षा आज शनिवार 28 दिसम्बर को 2 पारियों में हो रही है। पहली पारी में सुबह 9.30 बजे से शुरू हुई है। दूसरी पारी में परीक्षा 2.30 बजे से शुरू होगी। अभ्यर्थियों को पहचान के लिए परीक्षा केंद्र पर मूल आधार कार्ड लेकर आना पड़ा। यदि मूल आधार कार्ड पर फोटो पुरानी अथवा अस्पष्ट है तो अन्य मूल फोटोयुक्त पहचान-पत्र लेकर सेंटर पर पहुंचे। इनमें वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें :Rajasthan News : DEO बीकानेर की चेतावनी, अगर ड्यूटी निरस्त कराने की लगाई सिफारिश तो मिलेगा नोटिस

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों को किया सचेत

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों को सचेत करते हुए कहा है कि परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी किसी दलाल, मीडिएटर, समाजकंटक या अपराधी के बहकावे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य कोई प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी एवं आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें। परीक्षा में अनुचित साधन अपनाए जाने एवं अनुचित कृत्यों में संलिप्त होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के अध्युपाय) अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक के जुर्माने से दण्डित एवं चल अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है।

यह है विषयवार परीक्षा कार्यक्रम

1- सामाजिक विज्ञान 28 दिसंबर सुबह 9.30 से 12 बजे।
2- हिंदी 28 दिसंबर दोपहर 2.30 से 5.00 बजे।
3- जीके एंड एजुकेशनल 29 दिसंबर सुबह 9.30 से 11.30 बजे।
4- साइकोलॉजी।
5- साइंस 29 दिसंबर दोपहर 2.30 से 5.00 बजे।
6- गणित 30 दिसंबर सुबह 9.30 से 12 बजे।
7- संस्कृत 30 दिसंबर दोपहर 2.30 से 5.00 बजे।
8- इंग्लिश 31 दिसंबर सुबह 9.30 से 12 बजे।

यह भी पढ़ें :रेलवे की नई सुविधा, ट्रेनों में जुड़ेंगे 94 अतिरिक्त कोच, इन स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाई