
Railway New Facility : रेलवे ने ट्रेनों में बढ़ रहे यात्रीभार के कारण अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर ट्रेन, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय ट्रेन, बीकानेर-दादर-बीकानेर ट्रेन, उदयपुर सिटी-जयपुर-उदयपुर सिटी ट्रेन, जयपुर-जोधपुर-जयपुर ट्रेन, अजमेर-अमृतसर-अजमेर ट्रेन, मदार-कोलकाता-मदार एक्सप्रेस समेत 44 जोड़ी ट्रेनों में 1 जनवरी से 2 फरवरी के मध्य अलग-अलग श्रेणी के 94 कोच जोड़े जाएंगे।
यात्री सुविधाओं के मद्देनजर रेलवे ने जयपुर-भिवानी-जयपुर, रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी एवं टनकपुर-दौराई (अजमेर)-टनकपुर स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि में विस्तार किया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी स्पेशल 26 जनवरी तक, टनकपुर-दौराई (अजमेर)-टनकपुर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 31 जनवरी तक संचालित होगी।
नए साल की 1 जनवरी से रेलवे ट्रेनों का नया टाइम टेबल लागू करेगा। नए टाइम टेबल की वजह से जहां ट्रेनों की गति बढ़ेगी और वहीं यात्रियों के समय में 5 से 90 मिनट तक की बचत होगी। नया टाइम टेबल में उत्तर पश्चिम रेलवे की 66 ट्रेनों को शामिल किया गया है। उनके समय में आंशिक बदलाव किया जा रहा है।
Updated on:
28 Dec 2024, 11:46 AM IST
Published on:
28 Dec 2024, 11:46 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.