जयपुर

Rajasthan By-Election Result : राजस्थान उपचुनाव में भाजपा का वर्षों का पूरा हुआ सपना, इन 5 सीटों पर खिला कमल

Rajasthan By-Election Result : राजस्थान उपचुनाव के रिजल्ट आज आ गए हैं। भाजपा का इन पांच सीटों पर जीत का सपना इस उपचुनाव में पूरा हो गया है। पूरी भाजपा पार्टी इस जीत से उत्साहित है और खुशियां मना रही है। जानें वो कौन सीटें हैं जिन पर भाजपा वर्षों से जीत देखना चाहती थी।

3 min read
Rajasthan By-Election Result BJP Dream True Lotus Bloomed on these 5 Assembly Seats

Rajasthan By-Election Result : राजस्थान उपचुनाव के रिजल्ट आज आ गए हैं। सलूंबर, खींवसर, झुंझुनूं, देवली-उनियारा और रामगढ़ सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज कराई। भाजपा को इन पांच सीटों पर जीत का सपना इस उपचुनाव में पूरा हो गया है। पूरी भाजपा पार्टी इस जीत से उत्साहित है और खुशियां मना रही है। सलूंबर सीट पर भाजपा का विधानसभा चुनाव 2023 में कब्जा था। जानें पूरा मामला।

कांग्रेस के बागी नरेश मीणा ने भाजपा की राह में बिछाए फूल

देवली-उनियारा सीट पर कांग्रेस का कब्जा था। इस उपचुनाव में भाजपा का सपना पूरा हो गया। देवली-उनियारा सीट पर भाजपा के राजेंद्र गुर्जर 41,121 वोटों जीत का परचम लहरा दिया। चर्चाओं में है कि भाजपा की इस जीत में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा का भी बड़ा हाथ रहा है। उनके थप्पड़ कांड की गूंज पूरे प्रदेश में फैल गई। कांग्रेस के बागी नरेश मीणा ने इस उपचुनाव में इतिहास पलट दिया। उनकी इस हरकत से कांग्रेस के कस्तूरचंद मीणा तीसरे स्थान पर आ गए। जो पहले कभी नहीं हुआ। नरेश मीणा को कुल 59,478 वोट मिले।

कांग्रेस और ओला परिवार का गढ़ टूटा, झुंझुनूं पर भाजपा का कब्जा

आखिरकार झुंझुनूं उपचुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज कर ही ली। भाजपा ने यहां पर आखिरी बार साल 2003 में चुनाव जीता था। झुंझुनूं कांग्रेस और ओला परिवार का गढ़ थी। इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर बृजेंद्र ओला जीतते रहे। इस उपचुनाव में भाजपा के राजेंद्र भांबू ने बड़ा धमाका करते हुए बृजेंद्र ओला के पुत्र और कांग्रेस प्रत्याशी अमित ओला को 42,828 वोटों से हरा दिया है। इस जीत में लाल डायरी वाले निर्दलीय राजेंद्र गुढ़ा का बड़ा रोल रहा है। राजेंद्र गुढ़ा ने वोट कटवा का काम किया। कांग्रेस के वोट भाजपा में शिफ्ट करवा दिया।

खींवसर उपचुनाव ने हनुमान बेनीवाल के होश किए फाख्ता, भाजपा जीती

आरएलपी का गढ़ आज हनुमान बेनीवाल के हाथ से निकल गया। 2008 से खींवसर बेनीवाल का कब्जा रहा है। पर खींवसर उपचुनाव ने हनुमान बेनीवाल के होश फाख्ता कर दिए। साथ भाजपा को इस सीट पर भगवा झंड़ा फैलाने का चांस दे दिया। चौंकाने वाले नतीजों में आरएलपी सुप्रीमो व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल भाजपा के रेवंतराम डांगा से चुनाव हार गई। इस हार के साथ आरएलपी विधानसभा से साफ हो गई। चर्चा है कि कांग्रेस के कुछ विधायकों ने आरएलपी उम्मीदवार को हराने के लिए भाजपा में वोट शिफ्ट करवाए हैं। पर इस खेल ने भाजपा को जीत का मौका दिया।

सलूंबर में रोचक मुकाबला, आखिरी राउंड में हारी BAP

सलूंबर सीट पर भाजपा का कब्जा था। अमृतलाल मीणा के निधन के बाद भाजपा ने उनकी पत्नी शांता देवी मीणा को मैदान में उतारा। सलूंबर में मुकाबला बेहद रोचक था। यहां पर काफी बड़ा उलट-फेर देखने को मिला। 21 राउंड तक BAP आगे चल रही थी। पर आखिरी राउंड मे बाजी पलट गई। जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। भाजपा की शांता अमृतलाल मीणा 1,285 वोटों के अंतर से चुनाव जीत गईं।

रामगढ़ में कमल ने हाथ को दिया झटका, खुशी से झूमे भाजपा के सुखवंत

रामगढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस नेता जुबेर खान 2023 के चुनाव में चुने गए थे। उनकी मृत्यु के बाद उपचुनाव में कांग्रेस से रामगढ़ सीट छीन ली। रामगढ़ उपचुनाव में भाजपा के सुखवंत सिंह जीत गए हैं। यह पर कांटे की टक्कर हुई। मतगणना में लगातार समीकरण बदलते रहे। कांग्रेस के प्रत्याशी आर्यन जुबेर जीत के बेहद करीब दिख रहे थे। पर अचानक कमल ने हाथ को झटका दिया और भाजपा के सुखवंत ने 13,614 वोटों से रामगढ़ उपचुनाव जीत लिया। भाजपा के लिए यह एक बड़ी जीत है।

2024 उपचुनाव का रिजल्ट

खींवसर - भाजपा - रेवंत राम डांगा
रामगढ़ - भाजपा - सुखवंत सिंह
देवली-उनियारा - भाजपा - राजेंद्र गुर्जर
सलूंबर - भाजपा - शांता अमृतलाल मीणा
झुंझुनूं - भाजपा - राजेंद्र भांबू
दौसा - कांग्रेस - दीनदयाल बैरवा
चौरासी - भारतीय आदिवासी पार्टी (बीएपी) - अनिल कुमार कटारा