जयपुर

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, अगले 3 दिन 25 से ज्यादा जिलों में बारिश का अलर्ट

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में मानसून रफ्तार पकड़ने लगा है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में आज सुबह से बारिश हो रही है। जानें अगले तीन दिन कहां-कहां होगी बारिश?
3 min read
• •
Updated: 20 Jun 2025, 6:52 PM IST
Rain-Alert

Rajasthan Rain Alert: जयपुर। राजस्थान में मानसून रफ्तार पकड़ने लगा है। राजधानी जयपुर सहित कोटा, भीलवाड़ा, बारां, बूदी, चित्तौड़गढ़, दौसा जिले में शुक्रवार सुबह से ही रुक-रुककर बारिश हो रही है। वहीं, अधिकतर जिलों में सुबह से ही बादल छाए हुए है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 22 जिलों में बारिश का डबल अलर्ट जारी किया है। वहीं, अगले चार दिन तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 20 से 23 जून तक बारिश ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

पिछले 24 घंटे की बात करें तो भीलवाड़ा के बिजोलिया में सबसे ज्यादा 114 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, प्रदेश में में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर में 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा जयपुर, भीलवाड़ा, कोटा, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, बूंदी, बारां, करौली और प्रतापगढ़ जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई है।

यहां हुई सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटे में प्रदेश के 5 जगह में 100 मिमी से ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार भीलवाड़ा के बिजोलिया में 114 मिमी, कोटा की रामगंजमंडी में 112.0 मिमी, भीलवाड़ा के शाहपुरा में 110.0 मिमी, बांसवाड़ा के दानपुर में 107.0 मिमी और चित्तौड़गढ़ के निंबाहेङा में 100.0 मिमी बारिश दर्ज की गई।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 28 जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इनमें अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सीरोही, टोंक, उदयपुर, चूरू, नागौर, पाली, हनुमानगढ़ और जोधपुर जिले शामिल है। साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।


यह भी पढ़ें

अगले तीन दिन यहां बारिश की संभावना

21 जून: प्रदेश के अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सीरोही, टोंक, उदयपुर, चूरू, नागौर और पाली जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

22 जून: मौसम विभाग ने प्रदेश के 26 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की मानें तो 22 जून को अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सीकर, सीरोही, टोंक, उदयपुर, चूरू, नागौर और पाली में बारिश की संभावना है।

23 जून: मौसम विभाग ने 23 जून को अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सीकर, सीरोही, उदयपुर, चूरू, नागौर, पाली, बीकानेर, हनुमानगढ़, जालोर और श्रीगंगानगर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, सवाई माधोपुर, टोंक और बूदी में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।