2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Monsoon Update: चार दिन में पूरे राजस्थान में छा जाएगा मानसून, 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Rajasthan Monsoon 2025: राजस्थान में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम केन्द्र के अनुसार आगामी तीन से चार दिनों में पूरे राजस्थान में मानसून छा जाएगा।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 20 Jun 2025, 6:43 AM IST

Monsoon-Updates-3

राजस्थान में बारिश। फोटो: पत्रिका

जयपुर । राजस्थान में मानसून सक्रिय हो गया है। गुरुवार को राजधानी जयपुर में मानसून ने दस्तक दे दी। दोपहर करीब दो बजे बाद जयपुर में मानसून की बारिश हुई। राज्य में सबसे अधिक बारिश जयपुर जिले के फुलेरा में साढे़ चार इंच (113 मिमी) दर्ज की गई। इसके अलावा जयपुर के चौमूं में डेढ़ इंच (45 मिमी), सांभर में डेढ़ इंच (46 मिमी), जमवारामगढ़ में सवा इंच (30 मिमी) बारिश हुई। इसके अलावा रामगंजमंडी में चार इंच और भीलवाड़ा में करीब डेढ़ इंच (40 मिमी) बारिश हुई।

मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर परिसंचरण तंत्र के रूप में उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर अवस्थित है। 19 से 20 जून को कोटा संभाग व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी और अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसी प्रकार जयपुर, भरतपुर, अजमेर, उदयपुर संभाग के भी कुछ भागों में बारिश होने की प्रबल संभावना है।

जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों को छोड़कर पूर्वी भागों के छुटपुट स्थानों पर मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 21 जून को भी पूर्वी राज के कुछ भागों में मेघगर्जन, बारिश जारी रहने और 22-23 जून को भरतपुर, कोटा संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

दस दिन पहले ही जयपुर में मानसून की एंट्री

करीब आठ से दस दिन पहले ही जयपुर में मानसून की एंट्री हो गई। जयपुर में अमूमन मानसून 28 जून के बाद प्रवेश करता है। एक दिन पहले ही राजस्थान में मानसून की एंट्री हुई थी। दो दिनों में मानसून ने आधे से ज्यादा राजस्थान को कवर कर लिया। मौसम केन्द्र के अनुसार आगामी तीन से चार दिनों में पूरे राजस्थान में मानसून छा जाएगा।

नदी के बहाव में फंसा ट्रैक्टर, बहा

बांसवाड़ा में दानपुर थाना क्षेत्र के सरवनी गांव में एक ट्रैक्टर चालक सहित नदी के तेज बहाव में बह गया। जानकारी के अनुसार दोपहर 12:44 बजे सूचना मिली थी कि 20 वर्षीय दिनेश ट्रैक्टर लेकर मगनपुरा के लिए जा रहा था। उसने ट्रैक्टर को नदी में उतार दिया। उस समय भी बारिश हो रही थी और नदी में पानी आ रहा था। बीच नदी में पहुंचने के दौरान पानी का तेज बहाव आया और युवक ट्रैक्टर को लेकर खड़ा रहा। ऐसे में बहाव तेज होता गया और अचानक मिट्टी नीचे से बह जाने के कारण ट्रैक्टर पलट गया। इसमें युवक नदी के तेज बहाव में बह गया। स्थानीय गोताखोर के साथ ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू शुरू किया।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में मानसून सक्रिय, इन जिलों में जमकर बरसे मेघ, यहां भारी बारिश का अलर्ट

रामगंजमंडी: दो घंटे में चार इंच बारिश


कोटा समेत हाड़ौती के अधिकांश इलाकों में गुरुवार को जमकर बारिश हुई। पूरे दिन आकाश में बादलों की मौजूदगी और रिमझिम बरसात से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम खुशगवार हो गया। कोटा के रामगंजमंडी में दो घंटे में हाड़ौती में सर्वाधिक 98 एमएम (करीब चार इंच) बारिश दर्ज की गई, जबकि बूंदी जिले के नैनवां में 91 एमएम और झालावाड़ जिले में सर्वाधिक झालरापाटन में 82 एमएम वर्षा दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में यहां से गुजर रही मानसून की ट्रफ लाइन, 5 दिन तक इन जिलों में बारिश का अलर्ट

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़