जयपुर

राजस्थान में यहां पुलिस की बड़ी कर्रवाई, करोड़ों रुपए का IPL सट्टा लगाते 15 सटोरिये गिरफ्तार, 82 मोबाइल, 6 लैपटॉप और 4 LED टीवी भी हुए बरामद

राजस्थान में यहां करोड़ों रुपए का IPL पर सट्टा लगाते हुए 15 जने गिरफ्तार, 82 मोबाइल, 6 लैपटॉप और 4 LED टीवी भी हुए बरामद
2 min read
Apr 02, 2019
 Crore Rupees Speculative
Crore Rupees Speculative

जयपुर।

शहर में चल रहे आईपीएल मैचों के दौरान सट्टे लगाने वाले इन दिनों खूब सक्रिय है। पुलिस ने हाल ही क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए 15 जनो को गिरफ्तार किया है।

पुलिस कमिश्नर आनन्द श्रीवास्तव ने बताया कि जयपुर शहर मे आई.पी.एल. क्रिकेट मैच पर सट्टे पर अंकुश लगाने के लिए अपराध शाखा आयुक्तालय जयपुर के नेतृत्व में अपराध शाखा की टीम का गठन किया गया है। टीम ने हाल ही संयुक्त कार्यवाही करते हुये 15 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर करोड़ो के हिसाब, 82 मोबाइल व सट्टा उपकरण बरामद किये।

अति. पुलिस आयुक्त (अपराध) प्रसन्न कुमार खमेसरा ने बताया कि अजमेर हाईवे स्थित एक फ्लैट में आई.पी.एल. किक्रेट मैच किंग्स इलेवन पंजाब व दिल्ली कैपीटल के बीच चल रहे क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाले के विरूद्ध क्राइम ब्रान्च व थाना भांकरोटा की टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए अपार्टमेन्ट के दो फ्लैटस में दबिश दी।

दबिश के दौरान सटोरिये आईपीएल क्रिकेट मैच पर ऑनलाईन इलेक्ट्रोनिक उपकरणों के माध्यम से सट्टा लगाते हुए पाये गए। इस दौरान पुलिस ने आई.पी.एल. मैच में करोड़ो का किक्रेट सट्टा लगाते 1 ईनामी के साथ 14 अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने कार्रवाई में सटोरियों के पास से 82 मोबाईल, 06 लैपटॉप और 04 एल.ई.डी. बरामद किए। वहीं 2 महंगी गाड़ियां भी जब्त की। वहीं खाईवाली के करोड़ो रुपए के हिसाब के रजिस्टर और लैपटॉप में करोड़ो हिसाब की हार्डडिस्क भी बरामद की है।

यहां पढ़ें राजस्थान से जुडी बड़ी खबरें :-

Published on:
02 Apr 2019 07:13 pm
Also Read
View All
Jaipur News: ज्वैलरी शॉप से 20 लाख की अंगूठियां लेकर भागी युवती, पकड़े जाने के बाद भी सुनार ने नहीं करवाई FIR दर्ज

जयपुर में वोट मांगने पहुंचे कांग्रेस MLA प्रशांत शर्मा का उग्र विरोध, गाड़ी पर चढ़े लोग- काले झंडे दिखाए, देखें हंगामे का VIDEO

पंजाब के सियासी रण में राजस्थान के SP V/S SP, जानिए Congress के सचिन पायलट या BJP के सतीश पूनिया में कौन बेहतर ‘प्रभारी’?

Rajasthan Politics : CM भजनलाल शर्मा पर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की विवादित टिप्पणी, BJP हमलावर- माफी की मांग

राजस्थान के सचिन पायलट को कांग्रेस ने बनाया ‘पंजाब प्रभारी’, जानें क्यों मिली महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी और क्या रहेंगी चुनौती?