राजस्थान में जल्द ही बिजली कम्पनियों में 11 हजार पदोें पर कर्मचारियों, अभयंताओं की भर्ती की जाएगी।
अजमेर। ऊर्जा मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि जल्द ही बिजली कम्पनियों में 11 हजार पदोें पर कर्मचारियों, अभयंताओं की भर्ती की जाएगी। इनमें 9000 तकनीकी कर्मचारी 2 हजार पद एईएन, एलडीसी, यूडीसी तथा अकाउंट शाखा के हैं।
वित्त विभाग ने इसकी मंजूरी दे दी है। 24 साल बाद एईएन के पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रदेश ऊर्जा के उत्पादन में आत्मनिर्भर है। सर्दियों के दौरान सुबह 6 से 12 बजे के बीच बिजली खरीदी जा रही है। छबड़ा की 5वीं यूनिट से 760 मेगावाट का उत्पादन शुरू हो गया है। ऊर्जा मंत्री ने प्रबन्ध निदेशक बी. एम. भामू की कार्यशौली की तारीफ की।
प्रतिमाह होगी बिलिंग, टाटा स्वतंत्र
ऊर्जा मंत्री राणावत ने कहा कि राजस्थान राज्य विद्युत विनियामक आयोग ने प्रतिमहा बिलिंग के निर्देश दिए है। इसे बिजली कम्पनियों को मानना पड़ेगा। अप्रेल में इसे लागू कर सकता है।
हमारी आंखें खुली हैं...
राणावत ने कहा कि तीनों उपचुनाव में जनता ने जो जनादेश दिया है, वह हमें स्वीकार है। हय हमारी आंखें खोलने वाला है। कमियों को सुधारा जाएगा। चुनाव परिणाम सरकार के खिलाफ नहीं है। राजपूत व रावणा समाज की नाराजगी का कोई कारण नहीं है। सरकार ने 31 राजपूतों को टिकट दिए थे, जिनमें से 25 चुनाव जीते है। 3 कैबिनेट मंत्री व 2 राज्यमंत्री हैं। समाज को अन्य जगहों पर भी प्रतिनिधित्व दिया गया है।
यह भी पढ़ें: राजस्थान में पद्मावत के बाद अब फिल्म ‘मणिकर्णिका’ पर विवाद, शूटिंग रुकवाने की मांग
यह भी पढ़ें: मानवता शर्मसार: 12 घंटे पड़ा रहा शव, कंधा देने नहीं आए लोग, अकेले प्रेमी ने किया अंतिम संस्कार