जयपुर

राजस्थान: RUHS के दीक्षांत समारोह में टॉपर को ही नहीं बुलाया, विश्वविद्यालय के रोटेशन सिस्टम पर भड़के छात्र

RUHS Convocation Ceremony: राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह से पहले विवाद सामने आया है। टॉपर डॉ. कैलाश मौर्य ने आमंत्रण न मिलने पर रोटेशन सिस्टम पर सवाल उठाए।
less than 1 minute read
Apr 21, 2026
RUHS Convocation Row Topper Not Invited Students Slam Rotation System Raise Fairness Concerns
RUHS Convocation Ceremony (Photo Social Media)

Rajasthan University of Health Sciences: जयपुर: राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरयूएचएस) के 11वें दीक्षांत समारोह से पहले चयन प्रक्रिया को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कैलाश चंद्र मौर्य ने आरोप लगाया कि उन्हें समारोह में डिग्री प्राप्त करने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया।

मुख्य परीक्षा अक्टूबर 2024 में ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी शाखा में विश्वविद्यालय स्तर पर डॉ. कैलाश चंद्र मौर्य टॉप किया था। डॉ. कैलाश चंद्र मौर्य ने आरोप लगाया कि उन्हें समारोह में डिग्री प्राप्त करने के लिए आमंत्रित ही नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में विभिन्न संकायों मेडिकल, डेंटल, फिजियोथैरेपी, फार्मेसी, नर्सिंग और पैरामेडिकल के मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक देने के लिए' रोटेशन सिस्टम अपनाया जा रहा है।

इस व्यवस्था के तहत हर साल केवल एक संकाय के एक विद्यार्थी को ही मौका दिया जाता है, जिससे अन्य संकायों के टॉपर्स सम्मान से वंचित रह जाते हैं।

छात्रों की मेहनत के साथ अन्याय

उन्होंने कहा कि यह प्रणाली न केवल छात्रों की मेहनत के साथ अन्याय है, बल्कि शैक्षणिक मान्यता में पारदर्शिता और निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े करती है। हाल ही घोषित स्नातकोत्तर परीक्षाओं के टॉपर्स को भी न तो औपचारिक रूप से घोषित किया गया।

न ही उन्हें दीक्षांत समारोह में आमंत्रित किया गया, जिससे छात्रों में निराशा है। उन्होंने सभी संकायों के टॉपर्स की आधिकारिक घोषणा कर उन्हें सम्मानित करने की मांग की है।

47 हजार विद्यार्थियों को डिग्री का गौरव

राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (आरयूएचएस) का 11वां दीक्षांत समारोह 24 अप्रैल को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में होगा। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर और पद्मश्री सम्मानित डॉ. विकास माहेश्वरी भी समारोह में मौजूद रहेंगे। इस बार समारोह में 47 हजार विद्यार्थियों को डिग्रियां मिलेगी।

Updated on:
21 Apr 2026 10:55 am
Published on:
21 Apr 2026 10:55 am