21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंडेन गैस बुकिंग: 5 दिन का दावा निकला झूठा, जयपुर में 20 दिन बाद भी सिलेंडर को तरस रहे लोग, कर्मचारी का जवाब सुन भड़के

Rajasthan LPG Crisis: राजस्थान में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति कुछ दिन सुचारू रही। लेकिन अब फिर से पटरी से उतर गई है। हालात यह है कि गैस कंपनियों के अफसर पांच दिन में सिलेंडर देने का दावा कर रहे हैं। जबकि राजधानी जयपुर में उपभोक्ताओं को 20 दिन बाद भी सिलेंडर नहीं मिल रहा।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Apr 21, 2026

Indane Gas Booking Claim Fails Jaipur Residents Wait 20 Days for Cylinder Staff Response Sparks Anger

सांगानेर गैस एजेंसी का मामला, 20 दिन में भी नहीं मिला सिलेंडर (फोटो- पत्रिका)

LPG Crisis in Jaipur: प्रताप नगर (जयपुर): राजस्थान की राजधानी जयपुर में घरेलू गैस आपूर्ति व्यवस्था एक बार फिर पूरी तरह पटरी से उतर गई है। तेल कंपनियों के अधिकारी जहां पांच दिन के भीतर सिलेंडर डिलीवरी का दावा कर रहे हैं। वहीं, जमीनी हकीकत इसके उलट है।

बता दें कि जयपुर के सांगानेर (प्रतापनगर) स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर सोमवार को उपभोक्ताओं के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने एजेंसी के बाहर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया।

मैसेज मिला पर सिलेंडर नहीं

जानकारी के अनुसार, प्रताप नगर सेक्टर-192 के कई उपभोक्ताओं ने अप्रैल के शुरुआती हफ्तों (1-2 अप्रैल) में ही ऑनलाइन भुगतान कर सिलेंडर बुक किया था। उपभोक्ताओं की नाराजगी तब बढ़ गई जब रविवार रात उनके मोबाइल पर सिलेंडर डिलीवर होने का मैसेज तो आ गया, लेकिन वास्तव में उनके घर तक सिलेंडर नहीं पहुंचा।

इस भ्रामक संदेश से गुस्साए उपभोक्ता सोमवार सुबह 10 बजे एजेंसी के दफ्तर पहुंचे। उपभोक्ताओं का नेतृत्व कर रहे एडवोकेट राजकुमार शर्मा ने आरोप लगाया कि एजेंसी ने बिना सिलेंडर भेजे ही डिलीवरी का मैसेज भेजकर लोगों को गुमराह किया है। करीब 20 से 25 दिन बीत जाने के बाद भी आपूर्ति नहीं होना प्रबंधन की भारी विफलता है।

'गैस नहीं है तो कहां से दें' कर्मचारियों का जवाब

जब हंगामे की स्थिति बनी, तो एजेंसी के कर्मचारियों ने हाथ खड़े कर दिए। कर्मचारियों का कहना था कि ऊपर से ही गैस की सप्लाई कम है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा, जब स्टॉक में गैस ही उपलब्ध नहीं है, तो डिलीवरी कहां से दें? उपभोक्ताओं को शांत करने के बजाय कर्मचारियों ने उन्हें 4-5 दिन और इंतजार करने की सलाह दी, जिससे आक्रोश और बढ़ गया।

उपभोक्ताओं की बढ़ती मुश्किलें

जयपुर के कई हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से बैकलाग बढ़ने के कारण आम जनता को रसोई चलाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ महंगाई की मार है, तो दूसरी तरफ समय पर भुगतान करने के बावजूद सिलेंडर के लिए चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

फिलहाल, उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि अगले दो दिनों में आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई, तो वे उच्चाधिकारियों और जिला रसद विभाग (DS) से लिखित शिकायत करेंगे। एजेंसी के इस अड़ियल रवैये ने इंडेन गैस की सेवा और तेल कंपनियों के दावों की पोल खोल कर रख दी है।