जयपुर

Weather Update : मौसम विभाग का नया Prediction, राजस्थान में गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड

Weather Update : मौसम विभाग का नया Prediction है कि आगामी दिनों में राजस्थान में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की सम्भावना है। जिस वजह से ठंड बढ़ सकती है।

2 min read
Weather Update Meteorological Department New Prediction Rajasthan Temperature Fall Cold increase

Weather Update : राजस्थान में मौसम में बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग का नया Prediction है कि आगामी दिनों में राजस्थान में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की सम्भावना है। जिस वजह से ठंड बढ़ सकती है। इस वजह से अगले 48 घंटों में न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट की प्रबल संभावना है। सर्दी को लेकर IMD का नया पूर्वानुमान है कि राजस्थान में अगले तीन महीने के दौरान कोल्ड वेव डेज 2 से 6 दिन कम हो सकते हैं। सर्दी में शीत लहर का असर कम देखने को मिलेगा।

सीकर रहा सबसे ठंडा

वैसे बीते 24 घंटे की बात करें तो मौसम शुष्क रहा। राजस्थान में सबसे अधिक तापमान बाडमेर में 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं दूसरी तरफ निम्नतम न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस सीकर में दर्ज किया गया।

9 दिसंबर के बाद आएगा एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ

मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि इस बार पश्चिमी विक्षोभ कम आएंगे। इससे बारिश कम होगी। वहीं, इसके प्रभाव से सर्दी का अहसास कम होगा। ऐसे में न्यूनतम तापमान में सामान्य से 2 डिग्री तक अधिक होगा। शीतलहर में कमी आएगी। बारिश कम होने से कोहरे में भी कमी होगी। संभावना जताई है कि 9 दिसंबर के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ आएगा। इससे तापमान 5 डिग्री तक गिरेगा।

कल भी गिरेगा तापमान

बीते 24 घंटे में जयपुर में दिन का तापमान गरम रहा। पर शाम होते-होते सर्द हवाएं चलने लगी। जिससे जयपुर में थोड़ी सर्दी बढ़ गई। जिस वजह से जयपुर में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार कल भी तापमान गिरेगा। शाम छह बजे जयपुर का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वैसे मौसम विभाग के अनुसार आज जयपुर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Published on:
05 Dec 2024 06:16 pm