जयपुर

Jaipur Murder: शराबी पति की पत्नी ने की हथौड़े से हत्या, कचरे में फेंकी लाश, पेट्रोल डालकर लगाई आग

Wife Kills Husband In Jaipur: करधनी इलाके में घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां महिला ने पति की हत्या कर शव को जला दिया। घटना में नाबालिग बेटे की भूमिका भी सामने आई है।
2 min read
Apr 02, 2026
Wife kills husband in Jaipur, wife kills husband in Rajasthan, Jaipur murder case, Karadhani crime news, Jaipur domestic violence case, wife kills husband, Rajasthan crime news Jaipur, Jaipur police investigation, shocking murder Jaipur, Jaipur burning body case, Rajasthan murder update, Jaipur west DCP news, crime in Jaipur today, domestic dispute murder India, Jaipur latest crime news, Rajasthan police action, Jaipur breaking news
एआई तस्वीर

जयपुर। करधनी क्षेत्र में घरेलू कलह ने खौफनाक मोड़ ले लिया, जहां एक महिला ने गुस्से में आकर अपने पति की हथौड़े से हत्या कर दी। इसके बाद उसने नाबालिग बेटे की मदद से शव को कचरे में फेंक दिया और पहचान छिपाने के लिए पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

गुरुवार को सूचना मिलने पर करधनी थाना पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मृतक की फोटो के आधार पर उसकी पहचान रिद्धि-सिद्धि नगर, खोरा बीसल निवासी 34 वर्षीय शेख हासन के रूप में की।

कचरा बीनने का करता था काम

डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण ने बताया कि शेख हासन मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मालदा का रहने वाला था और जयपुर में परिवार के साथ कचरा बीनने का काम करता था। पहचान के बाद पुलिस जब घर पहुंची और पत्नी से पूछताछ की, तो वह घबरा गई। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने हत्या करना कबूल कर लिया।

बोली-शराब के नशे में मारपीट करता था

आरोपी पत्नी ने बताया कि उसका पति रोज शराब के नशे में घर आता था और मारपीट करता था। बुधवार रात भी विवाद बढ़ा, जिस पर गुस्से में आकर उसने हथौड़े से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद उसने बेटे के साथ मिलकर शव को कचरा गाड़ी में डालकर निवारू रोड स्थित एक खाली भूखंड में फेंक दिया और आग लगा दी। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पति-पत्नी की लाश मिली

गौरतलब है कि जयपुर रेलवे स्टेशन के पास एक धर्मशाला में ठहरे दंपति की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया था। सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया कि अलवर जिले के खेड़ला निवासी 32 वर्षीय शेर सिंह ने अपनी पत्नी रविता की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि पति को पत्नी पर शक था, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था।

मामले का खुलासा तब हुआ जबह परिजनों ने शेर सिंह के मोबाइल स्टेटस पर कुछ आपत्तिजनक बातें देखीं। स्टेटस में उसने कुछ लोगों पर आरोप लगाए थे, जिससे परिजनों को शक हुआ। इसके बाद उन्होंने लोकेशन ट्रैक कर जयपुर जंक्शन के पास स्थित धर्मशाला का पता लगाया। परिजन जब वहां पहुंचे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो अंदर दोनों के शव मिले। इसके बाद एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

Updated on:
02 Apr 2026 09:58 pm
Published on:
02 Apr 2026 09:58 pm