जालौन

पलक झपकते ही उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, अयोध्या दर्शन कर लौट रहे एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Jalaun Car Accident: उत्तर प्रदेश के जालौन में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा। अयोध्या दर्शन कर लौट रहे एक ही परिवार के 6 सदस्यों की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
• •
Updated: 4 May 2026, 10:46 AM IST
Jalaun car accident, Kalpi road accident
अयोध्या से लौट रहे परिवार के 6 लोगों की दर्दनाक मौत | फोटो सोर्स- X (@AjayDwi65357304)

Jalaun Car Accident: उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के कालपी कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अयोध्या दर्शन करके अपनी गाड़ी से लौट रहे एक ही परिवार के 6 सदस्यों की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा कार चालक को झपकी आने के कारण हुआ, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन से जा टकराई।

क्या है पूरी घटना?

यह दर्दनाक हादसा सोमवार सुबह करीब 6 बजे कालपी के जोल्हुपुर मोड़ के पास हुआ। ललितपुर जनपद के महरौनी निवासी शशिकांत तिवारी अपने परिजनों के साथ अयोध्या दर्शन करने गए थे। कार में शशिकांत तिवारी के परिवार के कुल 10 लोग सवार थे। सभी लोग अयोध्या से दर्शन करके अपने घर लौट रहे थे। लेकिन कार चालक को अचानक झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर सामने चल रहे वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

भीषण टक्कर और बचाव कार्य

यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, वहीं मृतकों की कुल संख्या छह हो गई है। स्थानीय लोगों और पुलिस को कार के केबिन में फंसे हुए घायलों को बाहर निकालने में करीब एक घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

मृतकों और घायलों की स्थिति

6 लोगों की मौत हुई है। इनमें से चार लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
वहीं 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कार में शशिकांत तिवारी, कृष्णकांत, दीपक तिवारी, हरिमोहन तिवारी, भूषण तिवारी, अंशुल तिवारी, स्वामी प्रसाद तिवारी, मनोज और देशराज सहित 10 लोग सवार थे, जो सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को तुरंत प्रभाव से अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर रख रहे हैं।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही कालपी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मौके पर अफरा-तफरी के माहौल को शांत किया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
4 May 2026, 10:46 AM IST
Published on: