जालोर

Rajasthan: मुझे कुछ हो गया तो मेरी मौत का जिम्मेदार डॉक्टर होगा… ANM के आरोप से चिकित्सा विभाग में हड़कंप, जानें मामला

Doctor ANM Dispute: एएनएम आरती शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई है। वीडियो में उन्होंने आरोप लगाया कि यदि उन्हें कुछ हो जाता है तो इसकी जिम्मेदारी डॉक्टर की होगी।
less than 1 minute read
Mar 16, 2026
ANM video viral Rajasthan, Jaswantpura health department controversy, Rajasthan ANM doctor dispute, ANM alleges harassment by doctor, Rajasthan health worker viral video, Rajikawas PHC news, ANM Arti Sharma viral video, Rajasthan health department news, Doctor ANM dispute Rajasthan, Rajasthan viral video health worker, Jalore, Jalore News
एआई तस्वीर

जसवंतपुरा। राजीकावास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत मनोहरजी का वास उप स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत एएनएम आरती शर्मा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। एएनएम ने अपने ही स्टाफ पर परेशान करने का आरोप लगाया है।

परेशान करने का आरोप

मामले के अनुसार राजीकावास में कार्यरत डॉक्टर शांतिलाल पर पिछले चार महीने से मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया गया है। आरती शर्मा का कहना है कि वह ब्लड शुगर की मरीज हैं, इसके बावजूद डॉक्टर शांतिलाल उन्हें बार-बार नोटिस देने की धमकी देते हैं। उन्होंने कहा कि इस कारण वह काफी मानसिक तनाव में रहती हैं और अपने घर का भी ठीक से ध्यान नहीं रख पा रही हैं।

आरती शर्मा का कहना है कि उनकी परेशानी का असर उनके परिवार पर भी पड़ रहा है। उनके बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है क्योंकि वह मानसिक तनाव के कारण ठीक से ध्यान नहीं दे पा रही हैं। अगर मुझे कुछ हो जाता है तो मेरी मौत का जिम्मेदार डॉक्टर होगा। मामले में एएनएम आरती शर्मा से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनका फोन बंद मिला।

इन्होंने कहा

मुझ पर एएनएम आरती शर्मा की ओर से लगाए गए आरोप निराधार हैं। मैंने चार महीने में न तो उनसे फोन पर बात की है और न ही वहां कोई विजिट की है। उनकी ड्यूटी राजीकावास में लगाई गई थी। हमने उनसे कार्यालय का कार्य पूरा करने के बाद मनोहरजी का वास जाने को कहा और वैक्सीनेशन को लेकर निर्देश दिए, जिस पर वह नाराज हो गई।

  • डॉक्टर शांतिलाल, राजीकावास

हमने दोनों स्टाफ को नोटिस जारी कर स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही दोनों को कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

  • डॉ. प्रशांत सेन, बीएचएमओ, जसवंतपुरा
Published on:
16 Mar 2026 04:07 pm