जांजगीर चंपा

CG Weather Update: भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, अगले 2-3 दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना, IMD का अलर्ट

CG Weather Update: भीषण गर्मी से जूझ रहे छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने आगामी 2 से 3 दिनों के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है।
2 min read
हल्की बारिश होने की संभावना (फाइल फोटो- पत्रिका)
हल्की बारिश होने की संभावना (फाइल फोटो- पत्रिका)

CG Weather Update: रविवार की सुबह शहर समेत जांजगीर-चांपा जिले में तेज गर्जना के साथ करीब 15 मिनट तक बारिश हुई। हालांकि इसके बाद धूप खिल गई और धूप-छांव का खेल पूरे दिन चलता रहा। बेमौसम बारिश से मौसम में ठंडकता घोल दी और तापमान लुढक़ने से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली।

रविवार को तापमान में 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया था जो रविवार को 34 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। रविवार को मौसम सुहाना रहा। एक दिन पहले तक जहां भीषण गर्मी से लोग झुलस रहे थे, रविवार को हुई बारिश ने भीषण गर्मी से राहत पहुंचा दी।

CG Weather Update: दो से तीन दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। इस बार मार्च पहले के अंतिम सप्ताह से ही सूरज ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। मार्च में ही मई की तरह धूप तपने लगी थी। मई माह के शुरूआत में भी भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया था।

मई माह के पिछले चार दिनों से लोग गर्मी की तपिश से परेशान थे लेकिन रविवार की सुबह लोगों की नींद बादलों की तेज गड़गड़ाहट साथ खुली। तड़के सुबह अचानक से मौसम बदला गया और बारिश होने लगी। शहर में करीब 15 मिनट तक बारिश हुई। इससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली।

इस सप्ताह गर्मी से राहत की संभावना, आज भी होगी बारिश

मौसम विभाग रायपुर के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी हवा के चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में मध्य पाकिस्तान और उससे लगे पंजाब के ऊपर 3.1 कम से 4.5 कम ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके साथ मध्य क्षोभमंडल में द्रोणिका के रूप में अक्ष 71 डिग्री पूर्व और 28 डिग्री उत्तर में स्थित है। 6 अप्रैल को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। ७ अप्रैल को भी मौसम ऐसा ही रहेगा।

उड़ गए कई घरों के विद्युत उपकरण

बारिश के साथ ही तेज गर्जना भी होती रही। इसके चलते शहर में कई घरों के विद्युत उपकरण उड़ गए। कई घरों के टीवी के सेटअप बॉक्स, पंखे, कूलर के मोटर उड़ गए। इससे लोगों को सुबह से ही परेशानी उठानी पड़ी।

इससे संबंधित खबरें पढ़े

मोबाइल छोड़ मैदान में लौटे बच्चे, समर कैंप में खिल रहा बचपन- डिजिटल दौर में जहां बच्चों का बचपन मोबाइल और स्क्रीन तक सिमटता जा रहा है, वहीं बिलासपुर में एक सकारात्मक बदलाव की तस्वीर उभरकर सामने आई है। इस बार गर्मी की छुट्टियों में बच्चे घरों से निकलकर मैदान की ओर लौटते दिख रहे हैं… पूरी खबर पढ़े

Updated on:
06 Apr 2026 01:58 pm
Published on:
06 Apr 2026 01:58 pm