Monkey Terror in CG: मालखरौदा क्षेत्र में इन दिनों बंदरों का आतंक चरम पर है। पिछले 8 से 10 दिनों से एक आक्रामक बंदर लगातार लोगों पर हमला कर रहा है, जिससे अब तक 20 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं, जिनमें 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Monkey Terror in CG: जांजगीर-चांपा जिले में इन दिनों बंदरों का आतंक तेजी से बढ़ता जा रहा है। पिछले 8 से 10 दिनों से बंदरों का एक झुंड लगातार इलाके में घूम रहा है। जिसमें शामिल एक बंदर अत्यधिक आक्रामक हो गया है और लोगों पर लगातार हमला कर रहा है। कलमी, मालखरौदा और पोता गांव में इस बंदर के हमलों से दहशत का माहौल बना हुआ है। अब तक 20 से अधिक लोग इस बंदर के हमले का शिकार हो चुके हैं, जिनमें 4 से 5 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
हालात ऐसे हैं कि ग्रामीण घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष रूप से घर के अंदर ही रहने की हिदायत दी जा रही है। जानकारी के अनुसार, यह आक्रामक बंदर लगभग हर दिन एक से दो लोगों को अपना शिकार बना रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की टीम लगातार बंदरों को पकडऩे के प्रयास में जुटी हुई है। वहीं, गांव के गौ सेवक और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी इस अभियान में सहयोग कर रहे हैं, लेकिन अब तक किसी को सफलता नहीं मिल पाई है।
इस मामले में डीएफओ हिमांशु डोंगरे ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि जहां भी बंदरों का झुंड दिखाई दे वहां जाने से बचें और उनसे सुरक्षित दूरी बनाए रखें। इधर, लगातार बढ़ते हमलों के कारण ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति नाराजगी भी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस आक्रामक बंदर को पकड़कर क्षेत्र में शांति बहाल की जाए। फिलहाल, प्रशासन पर दबाव बढ़ता जा रहा है और सभी की नजरें इस बात पर टिकी है कि कब तक लोगों को इस बंदर के आतंक से राहत मिल पाएगी।
बंदरों की हरकत से बड़ा हादसा, ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट से 10-12 दुकानें जलकर खाक- बलौदा बाजार जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गिरौदपुरी में बुधवार को अचानक लगी आग ने भारी तबाही मचा दी। मंदिर मार्ग पर स्थित झोपड़ीनुमा दुकानों में आग फैलने से करीब 10 से 12 दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। इस घटना में छोटे व्यापारियों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है और पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया… पूरी खबर पढ़े
बंदर ने मां की गोद से 15 दिन की मासूम को छीनकर कुएं में फेंका, फिर हुआ ये चमत्कार?- छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक बेहद चौंकाने और दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल बन गया है। एक घर के आंगन में अपनी मां की गोद में बैठी मात्र 15 दिन की नवजात बच्ची को अचानक एक बंदर ने झपट्टा मारकर गोद से छीन लिया… पूरी खबर पढ़े