जांजगीर चंपा

जूतों की दुकान पर भी चोरों की टेढ़ी नजर, सवा लाख के माल पर कर दिया हाथ साफ

जेवर समेत 1 लाख 30 हजार रुपए का माल पार कर दिया
2 min read
जेवर समेत 1 लाख 30 हजार रुपए का माल पार कर दिया
जेवर समेत 1 लाख 30 हजार रुपए का माल पार कर दिया

जांजगीर-चांपा. केरा में जूता दुकान से अज्ञात चोरों ने 90 हजार रुपए नगदी एवं सोने चांदी के जेवर समेत 1 लाख 30 हजार रुपए का माल पार कर दिया। पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


नवागढ़ पुलिस के अनुसार केरा में समारू देवांगन की जूता दुकान है। दुकान से लगा उसका घर भी है। शुक्रवार रात वह दुकान बंद कर शादी अटेंड करने गया था। शनिवार की सुबह जब वह अपने घर पहुंचा तो उसके घर व दुकान का ताला टूटा था और अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था।


अज्ञात चोरों ने उसकी दुकान से 90 हजार रुपए नगदी एवं 40 हजार रुपए का सोने चांदी के जेवर समेत एक लाख 30 हजार रुपए पार कर दिया। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। मामले की जांच के लिए एसपी ने क्राइम ब्रांच को लगाया है। शनिवार को डाग स्क्वायड के माध्यम से चोरों की तलाश की गई, लेकिन चोरी का सुराग नहीं लगा है।

Read more :इस शहर में यदि काट ले कुत्ता तो नहीं मिलेगी दवा, विभाग ने अनहोनी का कर रखा है पूरा इंतजाम


------------------
महिला से 16 लाख रुपए की हुई ठगी
सक्ती. सक्ती निवासी एक महिला से जमीन संबंधित मामले में 16 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने एक महिला के खिलाफ चारसौबीसी का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार टेमर निवासी विमला बाई बरेठ अपनी पैत्रिक जमीन को सक्ती के स्वाती अग्रवाल पति दीपक अग्रवाल के पास बिक्री की थी।

स्वाती ने विमला को 16 लाख रुपए का चेक दिया था। 16 लाख रुपए के चेक को विमला बाई ने बैंक में जमा किया, लेकिन बैंक से उस खाते में रकम न होने से चेक बाउंस कर दिया गया। इसके बाद विमला बाई ने मामले की रिपोर्ट सक्ती थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने स्वाती अग्रवाल पति दीपक अग्रवाल के खिलाफ धारा 420 का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

Published on:
06 May 2018 11:50 am
Also Read
View All
Waterfall Accident: जांजगीर के नगरदा वाटरफॉल में दर्दनाक हादसा, झरने के पास चिकने पत्थर से फिसला युवक, मौके पर मौत

AAP Leader Accident: जांजगीर-चांपा में सड़क हादसा! बाइक सवार को बचाने के प्रयास में घायल हुए AAP नेता अभिषेक मिश्रा

Chhattisgarh Inspirational Story: एक कम्प्यूटर, सैकड़ों सपने… जानें कैसे शिक्षिका पल्लवी सिंह बदल रहीं गांव के बच्चों की दुनिया

Terrorist Attack: पापा, पापा बोलना सीख रहा था बेटा, आतंकियों ने मासूम के सामने ही पिता को मारी गोली, सक्ती के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Digital Agriculture India: धान बेचने वाले किसानों के लिए बड़ा अपडेट, जांजगीर-चांपा में एग्रीस्टैक पंजीयन नहीं तो नहीं होगी धान खरीदी, जानें