
वृद्धा पेंशन व शौचालय निर्माण की राशि
जांजगीर-चांपा. वृद्धा पेंशन व शौचालय निर्माण की राशि नहीं मिलने से नाराज भवरेली, झर्रा, मोहगांव सहित आसपास के ग्रामीणों ने शुक्रवार को जनपद कार्यालय बम्हनीडीह का घेराव कर दिया।
ग्रामीणों ने कहा कि यदि सरकार हमारी मांगें पूरी नहीं करती है तो बहुत जल्द सारागांव पचोरी मार्ग में चक्काजाम किया जाएगा। घेराव के बाद जनपद के कर्मचारियों ने हरकत शुरू कर दी है। ग्रामीणों को समझाईश दी गई कि उनका बहुत जल्द हो जाएगा। इसके बाद ग्रामीण माने और घर को गए।
जनपद पंचायत बम्हनीडीह अंतर्गत ग्राम भवरेली, झर्रा, मोहगांव सहित आसपास के ग्रामीणों को वृद्धा पेंशन व शौचालय निर्माण की राशि नहीं मिल पाई है। ग्रामीणों ने प्रधान मंत्री मोदी का भाषण सुनकर अपने घरों में शौचालय का निर्माण तो करा लिया, लेकिन सरकार की स्वच्छ भारत योजना के तहत उन्हें शौचालय निर्माण की राशि नहीं मिल पा रही है।
इससे परेशान होकर जलउपभोक्ता संस्था भवरेली के अध्यक्ष एवं छजकां नेता भूपेंद्र दुबे के अगुवाई में आसपास के सैकड़ो ग्रामीणों ने शुक्रवार को जनपद कार्यालय बम्हनीडीह का घेराव कर दिया। घेराव करने वालों में शशी शर्मा, शैल कुमारी दुबे, मालती देवी चंद्रा, प्रेम बाई, लक्ष्मी बाई, सावित्री, सुखमत बाई, भानू प्रसाद, फूल बाई, रामनारायण तिवारी, मनहरण दुबे सहित सैकड़ो ग्रामीण शामिल थे।
------------------
दर्जनों गांव में रोजाना 8 घंटे बिजली की कटौती से लोग परेशान
जांजगीर-चांपा. अकलतरा विकासखंड के ग्राम हरदी सहित दर्जनों गांवों में इस भीषण गर्मी में लोगों बिजली की कटौती से छूटकारा नहीं मिला रहा है। लोगों को गर्मी में बिजली की कटौती रोजना सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक दर्जनों गांवों की बिजली कटौती की जा रही है। जेई सुनील बरेठ के मोबाइल पर संपर्क करने वह अपनी मोबाईल को व्यस्त में डाल दिया गया है। जिससे जेई से संपर्क नहीं हो पा रही है।
रोजाना सुबह से 8 घंटे की बिजली कटौती लोग खासे परेशान है। वहीं लोगों को पेयजल की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है। लोगों को पीने के लिए हैंडपंप में घंटो लाइन में खड़ा होकर पानी लेने की मजबूरी बन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि गर्मी में पेड़े-पौधों की कटाई की जाती है। विभाग को गर्मी शुरू होने से पहले की इसकी कटाई की जानी चाहिए। इस भीषण गर्मी लोगों को घरों में रहने की मजबूरी बन गई है।
वहीं छोटे बच्चों को गर्मी के कारण उल्टी, दस्त होने की शिकायत मिल रही है। लगातार दो दिनों से 8 घंटा बिजली कटौती से लोगों पेयजल के लिए पानी भी नहीं मिल पा रही है। लगातार बढ़ रहे तापमान ने जनमानस को परेशान कर रखा है। वहीं बिजली कटौती के चलते लोगों को घरों के अंदर भी राहत नहीं मिल पा रही है।
रोजना इस बिजली कटौती से लोगों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं बुटी हरदी में पिछले सात दिनों से खंभा टूटने के कारण बिजली बंद होने से लोगों दिन में न रात में चैन है। पानी के लिए लोग इधर-उधर भटकते नजर आ रहे है। लगातार सात दिनों से बिजली बंद होने से लोग अपने रिश्तेदारों यहां जा रहे है। रात में बिजली नहीं होने से सांप व बिच्छु का डर लोगों को सतता रही है। बिजली नहीं होने से लोग अपने-अपने घरों के बाहर सोने को मजबूर है।
Published on:
05 May 2018 08:27 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
