जांजगीर चंपा

Vedanta Power Plant Accident: मृतकों के परिजनों को 35-35 लाख रुपए का मदद और 1 आश्रित को नौकरी, अब तक 16 की गई जान

Vedanta Power Plant Accident: वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे में मृतकों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। कल तक यह संख्या 9 थी, वहीं आज दोपहर तक बढ़कर 16 हो गई…

2 min read
मृतकों के परिजनों को 35-35 लाख रुपए का मदद और 1 आश्रित को नौकरी ( Photo - patrika )

Vedanta Power Plant Accident: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक अंतर्गत सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मंगलवार दोपहर तक मौत का आंकड़ा 9 था, वहीं आज यह आंकड़ा बढ़कर 16 हो गया है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है, जबकि अभी भी 25 से अधिक मजदूर जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। रायगढ़ के जिंदल अस्पताल के बर्न यूनिट में भर्ती घायलों की चीखें व्यवस्था की संवेदनहीनता पर करारा तमाचा हैं। यह महज एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सुरक्षा मानकों को ताक पर रखकर किया गया एक औद्योगिक अपराध प्रतीत होता है।

ये भी पढ़ें

बॉयलर यूनिट में विस्फोट का 30 दिन में रिपोर्ट से खुलेगा राज, SDM डभरा करेंगे जांच, जल्द सामने आएगा सच

Vedanta Power Plant Accident: आर्थिक मदद का ऐलान

इस हादसे ने औद्योगिक सुरक्षा के खोखले दावों की भी कलई खोल दी। बॉयलर की पाइपलाइन फटने से हुए इस भयावह विस्फोट ने पूरे क्षेत्र को हिलाकर रख दिया है। जानकारी के अनुसार वेदांता प्रबंधन द्वारा हादसे के शिकार हुए मृतकों के परिजनों को 35-35 लाख रुपए और 1 आश्रित को नौकरी देने का ऐलान किया है, जबकि राज्य सरकार ने मृतक परिजनों को 5 लाख और घायलों को 50,000 की मुआवजा देने की घोषणा मंगलवार को की है। प्रबंधन घायलों को 15 लाख रुपए और बेहतर इलाज की घोषणा की है।

बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा

बताया जा रहा है कि प्लांट में करीब 40 मजदूर काम कर रहे थे। वहीं बॉयलर की पाइपलाइन फटने से काम कर रहे सभी मजदूर इसकी चपेट में आ गए, बुधवार सुबह 9 बजे तक प्रबंधन ने कुल 14 मजदूरों की मौत की पुष्टि की है। वहीं दोपहर में दो और मौत ​की खबर सामने आई है। बता दें कि गंभीर मरीजों की संख्या करीब 20 के आसपास है। ऐसे में मौत का आंकड़ा शाम तक और बढ़ने के आसार है।

वेदांता पावर प्लांट से जुड़ी और भी है खबरें..

बॉयलर यूनिट में विस्फोट का 30 दिन में रिपोर्ट से खुलेगा राज, SDM डभरा करेंगे जांच, जल्द सामने आएगा सच....पढ़ें पूरी खबर

वेदांता पावर प्लांट में 14 मजदूरों की मौत! PM मोदी ने जताया शोक, जानें कैसे हुआ इतना बड़ा औद्योगिक हादसा?... पढ़ें पूरी खबर

Vedanta accident update: वेदांता पवार प्लांट हादसा अपडेट, बॉयलर फटने से 10 मजदूरों की मौत, 12 गंभीर रूप से घायल...पढ़ें पूरी खबर

Updated on:
15 Apr 2026 01:21 pm
Published on:
15 Apr 2026 01:14 pm
Also Read
View All