जौनपुर

BHARAT BANDH: एससी एसटी एक्ट का विरोध कर रही भीड़ हुई बेकाबू, बीच सड़क किया तांडव, ईंट और डंडों तोड़ी गाड़ियां

भारत बंद पर यूपी के जौनपुर में खुला तांडव।
2 min read
Jaunpur Bhatat Bandh
जौनपुर भारत बंद

जौनपुर. एससी एसटी एक्ट के विरोध में गुरुवार को भारत बंद आह्वाहन पर बाइक सवार सौकड़ों युवकों ने जमकर तोड़- फोड़ की। सड़क पर चल रहे वाहनों पर भी ईंट व डण्डे से प्रहार किया। उनके तांडव से लोग सहम गए। जगह- जगह जाम की स्थिति बनी रही है।

सिकरारा थानांतर्गत बरईपार मार्ग पर स्थित बारिया के पाही पर दुकानों को बंद कराने के लिए युवक जुटे थे। देखते ही देखते वहां सैकड़ों लोग मोटर साइकिल से वहां पहुंच गए। ठीक 11 बजे वहां से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के खिलाफ़ नारेबाजी करते हुए शेरवां बाजार में पहुंचे। हाथ मे लाठी डंडे लिए हुए लोग खुली हुए दुकानों को जबरन बन्द कराने लगे। साथ ही जिन लोगों ने दुकान खोल रखी थी उनको बन्द कराया। वहां से देवीगंज बाजार को बंद कराते हुए सिकरारा चौराहा पर पहुंचे।

वहां भी दर्जनों की संख्या में खड़े बाइक सवार युवक साथ हो लिए। चौराहा पर भी दुकानों को बंद कराया। इसके बाद वे सिकरारा बाजार पहुंचे। वहां पहुंचते ही बाइक सवार युवकों ने दुकानों को बंद कराना शुरू किया। कुछ दुकानों के सामान बाहर सड़क पर फेंक दिया। बाजार निवासी विजय कुमार व उनके भाइयों की दुकान के बाहर पार्टीशन के ईंटो को भी ढहा दिया।

वहां कुछ बाजारवासी उनको समझाने का प्रयास किया तो उनके साथ बदसलूकी की । युवकों का तांडव देख बाजार जे सभी लोग धड़ाधड़ अपनी दुकानों का शटर गिराकर बन्द करना शुरू कर दिए। इस दौरान वहां पहुँची पुलिस से भी नोकझोंक हुई।

By Javed Ahmad

Published on:
06 Sept 2018 04:43 pm