8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी के जौनपुर से एसटीएफ ने सात लोगों को उठाया

अज्ञात स्थान पर लेकर की जा रही है पूछताछ

2 min read
Google source verification
Up stf

यूपी एसटीएफ

जौनपुर. केराकत कोतवाली क्षेत्र के हुरहुरी स्थित एक पेट्रोल पंप से मंगलवार की रात में अपहरण के फिल्मी अंदाज में वाहनों से आए असलहाधारियों ने सात युवकों को कब्जे में लिया और चले गए। इससे इलाके में दहशत फैल गई। कुछ देर बाद स्थिति स्पष्ट हुई कि युवकों को किसी आपराधिक मामले में वाराणसी से आई एसटीएफ की टीम हिरासत में ले गई है। उनसे अज्ञात स्थान पर पूछताछ की जा रही है। इसके बाद तरह-तरह की अटकलों पर विराम लग गया।

यह भी पढ़ें:

पीड़ित वकील का आरोप, BJP विधायक ने जमीन पर किया है कब्जा, कभी भी हो सकती है मेरी हत्या

हुरहुरी में विजय सिह उर्फ धीरू सिह का पेट्रोल पंप मालती फिलिंग स्टेशन है। पंप पर विजय सिह के पुत्र अंकित सिह और कुछ ही समय पूर्व जौनपुर से आए कुछ रिश्तेदार युवक बैठे थे। देर शाम दो इनोवा व एक सिफ्वट डिजायर से दस असलहाधारी पंप पर धमक पड़े। बुलेटप्रूफ जैकेट पहने असलहाधारियों ने फिल्मी स्टाइल में चारों तरफ फैल गए और असलहे लहराते हुए कर्मचारियों को भगा दिया। सात युवकों को असलहों से कवर कर वाहनों पर बैठा लिया और केराकत की तरफ लेकर चले गए।

यह भी पढ़ें:

मीट खरीदने गये युवक ने पांच रूपये कम दिये, तो दुकानदार ने चाकू से किया हमला

भागने से पूर्व असलहाधारियों ने पेट्रोल पंप कार्यालय में घुसकर सीसीटीवी कैमरे का चिप आदि भी कब्जे में ले लिया। घटना के समय छिप गए पेट्रोल पंप मालिक के भतीजे अभिषेक सिह ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इलाके में दहशत फैल गई। तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। कुछ देर बाद साफ हुआ कि युवकों को वाराणसी से आई एसटीएफ की टीम किसी आपराधिक मामले में उठाकर ले गई है। किसी अज्ञात स्थान पर हिरासत में लिए गए युवकों से पूछताछ कर रही है। स्थिति स्पष्ट होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

BY- JAVED AHMED

बड़ी खबरें

View All

जौनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग