जौनपुर

BREAKING: जौनपुर-रायबरेली हाइवे पर भीषण हादसा, पांच की मौत सात घायल, दर्शन करने इलाहाबाद जा रहे थे

यूपी के जौनपुर में दर्शन करने जा रहे दर्शनार्थियों की बोलेरो ट्रेलर से टकरायी, जौनपुर-रायबरेली हाइवे पर हुआ हादसा।

2 min read
जौनपुर रोड एक्सिडेंट

जौनपुर. मछली शहर कोतवाली क्षेत्र के निकामुद्दीनगांव के पास जौनपुर-रायबरेली हाइवे पर दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो खड़े ट्रेलर से टकरा गई। रात दो बजे हुए इस हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सात की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी इलाहाबाद के कड़े मानिकपुर दर्शन करने जा रहे थे।

इसे भी पढ़ें


वाराणसी के कठिराव निवासी कुछ लोग दर्शन करने निकले थे। एक ट्रेवल एजेंसी से बस और बोलेरो बुक की गई। बोलेरो में भी 12 लोग सवार होकर शुक्रवार की रात घर से निकले। इनका इरादा शनिवार को पड़ने वाली सप्तमी पर कड़े धाम में दर्शन करने का था। रात करीब दो बजे मछलीशहर के निकामुद्दीनपुर के पास पहुँचे ही थे कि बोलेरो अनियंत्रित होकर जौनपुर-रायबरेली हाइवे पर खड़े ट्रेलर से टकरा गई।

इसे भी पढ़ें

अनुमान लगाया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आ गई। हादसा होते ही वहां चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने आवाज़ सुनी तो भाग कर मौके पर पहुंचे। किसी तरह सभी को बाहर निकाला गया। फिर यहां से सभी को एम्बुलेंस द्वारा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछली शहर ले आया गया। जहां चिकित्सकों ने चार दर्शनथियों को मृत घोषित कर दिया। शेष आठ घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां एक और दर्शनार्थी की उपचार के दौरान मौत हो गई। तीन की हालत अधिक खराब देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया है। साथ ही अन्य चार दर्शनथियों की भी हालत नाजुक बताई जा रही है। इन्हें भी रेफर किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें

यह है मरने वालों की सूची
शर्मिला 20 वर्ष पुत्री कमला पटेल निवासी ठाकुरबीर बड़ागांव वाराणसी। मनोज पटेल (28) वर्ष पुत्र छेदी लाल निवासी ग्राम शिवपुरवा अकथा थाना सारनाथ। जय प्रकाश (35) व उनकी पत्नी सरिता देवी (33) निवासी ग्राम लखराव बलुआ थाना चोलापुर वाराणसी, सुशीला (34) पत्नी वीरेंद्र निवासी चकरावन अंश बड़ागाँव वाराणसी।

यह हैं घायल
प्रेमशीला,किशनकुमारी,करिश्मा, वीरेंद्र पटेल ,जितेंद्र पटेल, उर्मिला देवी पत्नी जितेंद्र पटेल, साक्षी पुत्री जितेंद्र

By Javed Ahmad

ये भी पढ़ें

जौनपुर में उधार की किताबों से चल रही नौनिहालों की पढ़ाई
Updated on:
04 Aug 2018 09:10 am
Published on:
04 Aug 2018 08:21 am
Also Read
View All