झालावाड़

Jhalawar Murder: साली की शादी में जीजा का मर्डर, साडू ने ही घोंपा चाकू, ये कारण आया सामने

Murder In Wedding: झालावाड़ में साली की शादी में साडू ने मामूली कहासुनी के बाद दूसरे साडू पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

2 min read
प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

Jija Murder In Sali Wedding: झालावाड़ जिले के मंडावर थाना क्षेत्र के कोथला घट्टी गांव में रविवार को शादी समारोह में एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई। यहां साली की शादी में आए एक साडू ने मामूली कहासुनी के बाद दूसरे साडू पर चाकू से हमला कर दिया।

गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान देर शाम मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

ये भी पढ़ें

पत्नी ने पीहर जाने की जिद की तो पति ने मार डाला, जयपुर से शव को 250KM दूर कोटा लाया, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

अस्पताल पुलिस चौकी के प्रभारी भीमसिंह ने बताया कि मोड़क निवासी बबलू भील (26) पुत्र नानूराम अपनी साली की शादी में कोथला घट्टी गांव आया हुआ था। विवाह समारोह के दौरान ही उसका संजय कॉलोनी गांवघेर झालावाड़ निवासी कमलेश से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

कहासुनी इतनी बढ़ गई कि कमलेश ने बबलू पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू लगने से बबलू गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और अन्य बारातियों की मदद से घायल बबलू को तत्काल झालावाड़ के एसआरजी चिकित्सालय ले जाया गया।

चिकित्सकों ने उसे बचाने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर चोटों के कारण शाम को उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही मंडावर थाना पुलिस भी सक्रिय हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने बताया कि आरोपी कमलेश को घटना के तुरंत बाद डिटेन कर लिया गया। उससे पूछताछ जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है। इस घटना से शादी वाले घर और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

1536 पव्वे अवैध शराब बरामद, 2 जने गिरफ्तार

रटलाई पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शनिवार देर रात दो जनों को गिरफ्तार कर 1440 पव्वे देसी और 96 पव्वे अंग्रेजी शराब और परिवहन में प्रयुक्त कार को जब्त किया।

पुलिस अधीक्षक झालावाड़ अमित कुमार ने बताया कि थानाधिकारी लोकेश मीणा के नेतृत्व में गठित टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि नसीराबाद से गाडागांव की ओर जा रही कार में अवैध शराब ले जाई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका और तलाशी ली।
तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में देसी व अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

पुलिस ने मौके से भूरीलाल पुत्र रामलाल मीणा निवासी बोरखेडी और पंकज माली पुत्र रमेशचन्द माली निवासी संस्कृत स्कूल के पास रटलाई को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई में एएसआई लाजपत, हेड कांस्टेबल चन्द्रमुकेश, मटरू कुमार तथा कांस्टेबल नरेश कुमार सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।

ये भी पढ़ें

दौसा में हिस्ट्रीशीटर हत्याकांड के आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में 3 आरोपी घायल, जयपुर रेफर
Published on:
04 May 2026 10:49 am
Also Read
View All