झालावाड़

Jhalawar: ‘एक रात की कीमत बताओ…’, विरोध किया तो विवाहिता का किया बुरा हाल, 10-12 लोग पहुंच गए घर

Married Woman Brutally Assaulted: झालावाड़ में महिला पर लाठियों से हमला, 10-12 लोग घर में घुस गए। विवाहिता का पति मानसिक रूप से अस्वस्थ है। बेटी ने घायल मां को अस्पताल पहुंचाया।

2 min read
घायल मां के साथ बैठी बेटी की फोटो: पत्रिका

Rajasthan Crime: झालावाड़ जिले के पिड़ावा थाना क्षेत्र के गांव कोटड़ी में मंगलवार देर रात एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां करीब एक दर्जन लोगों ने एक घर में घुसकर विवाहिता के साथ लाठियों से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए एसआरजी अस्पताल झालावाड़ में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें

19000 के लिए बहन की कब्र खोदी, कंकाल लेकर बैंक पहुंचा भाई ! जीतू मुंडा केस में पसीजे मंत्री किरोड़ी लाल, किया बड़ा ऐलान

फोन कॉल से शुरू हुआ विवाद

अस्पताल में भर्ती विवाहिता और उसकी बेटी ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे गांव के ही एक युवक ने उसे फोन किया था। फोन पर युवक ने उसके साथ एक रात बिताने की बात कही और इसके बदले पैसे देने की बात पूछी और अश्लील बातें करने लगा। विवाहिता ने इस बात का विरोध किया और फोन काट दिया तथा दोबारा ऐसा फोन न करने की चेतावनी दी।

कॉल काटते ही घर भेज दिया साथी

इसके बाद आरोपी युवक ने अपने एक साथी को विवाहिता के घर भेजा। उस व्यक्ति ने महिला से 2000 रुपए लेकर साथ चलने को कहा। इस बात से नाराज होकर विवाहिता सबक सिखाने युवक के घर पहुंची और वहां विवाद हो गया। इसी दौरान मारपीट की घटना भी हुई।

इसके करीब एक घंटे बाद आरोपी युवक 10-12 साथियों के साथ विवाहिता के घर पहुंचा। सभी ने मिलकर घर में घुसकर लाठियों से महिला पर हमला कर दिया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

मानसिक रोगी है पिता

घटना के बाद महिला की बेटी ने 108 एंबुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। बेटी ने बताया कि उसके पिता मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और घर में वह और उसकी मां अकेली रहती हैं। आरोपी उनकी इसी मजबूरी का फायदा उठाने की कोशिश कर रहा था।

अस्पताल पुलिस चौकी की सूचना पर पिड़ावा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुट गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है जिसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें

Rajasthan News: कोई बनियान में, कोई शर्टलैस! 5000 के कमरे को 2.50 लाख में किराये पर लिया था, Raid में छह गिरफ्तार, राज चौंकाने वाला
Published on:
29 Apr 2026 01:28 pm
Also Read
View All