झालावाड़

सुबह पति को उठाने गई पत्नी, हालत देखकर उड़े गए होश

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Sep 08, 2018
rajasthan news
सुबह पति को उठाने गई पत्नी, हालत देखकर उड़े गए होश

झालावाड. जिले के उन्हेल नागेश्वर थाना क्षेत्र के चिड़ी गांव मे हत्या का मामला सामने आया है। शुक्रवार देर रात्रि मे अपने घर के बाहर कच्ची टापरी मे सो रहे अधेड के दायिनी कनपटी पर अज्ञात लोगो ने गोली मारकर हत्या कर दी, जिसकी किसी को भनक तक नहीं लगी। अलसुबह 5.30 बजे मृतक की पत्नि जब अपने पति सुजानसिंह को उठाने गई तो उसके होश उड़ गए वह मृत अवस्था मे खटिया पर सोया हुआ था और खुन से लथपथ था। उसने तुरन्त परिजनो को घर के अन्दर जाकर सुचना दी। परिजनो ने उन्हेल थाने मे सुचना दी पुलिस चिड़ी गांव पहुंची और शव को कब्जे मे लेकर सीएचसी चौमहला की मोर्चरी मे रखवाया। गंगधार पुलिस उपाधीक्षक पारस सोनी मौके ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल हत्यारो का कुछ पता नहीं चला है।

Published on:
08 Sept 2018 01:05 pm