झालावाड़

निजी बस ने बेकाबू होकर बाइक को मारी टक्कर, फिर पिकअप से जा टकराई, हादसे में 4 घायल

पीथाखेड़ी गांव के समीप सोमवार रात एक निजी बस बेकाबू ( Uncontrol Bus ) हो गई। जिसने पहले बाइक को टक्कर ( Road Accident In Jhalawar ) मारी और फिर सामने से आ रही पिकअप से भिंग गई और बस पलटी खा गई। हादसे में चार जने घायल हो गए। ( Jhalawar Crime News )
2 min read
• •
Updated: 27 Jan 2020, 11:41 PM IST
Uncontrol bus crashed from bike and pickup
Uncontrol bus crashed from bike and pickup

झालावाड़/सुनेल
सुनेल-पिड़ावा मार्ग के पीथाखेड़ी गांव के समीप सोमवार रात एक निजी बस बेकाबू ( Uncontrol Bus ) हो गई। जिसने पहले बाइक को टक्कर ( Road Accident In Jhalawar ) मारी और फिर सामने से आ रही पिकअप से भिंग गई और बस पलटी खा गई। हादसे में चार जने घायल हो गए।

यह है पूरा मामला ( Jhalawar Crime News )

थानाधिकारी धर्माराम चौधरी ( Jhalawar Police ) ने बताया कि रात करीब 8 बजे सुनेल की ओर से जा रही निजी बस ने बाइक सवार मगीसपुर निवासी तूफान मेघवाल (25), देवीलाल मेघवाल (35), गंगाराम मेघवाल (60) को टक्कर मार दी। वहीं पिड़ावा की ओर से आ रही पिकअप से भिंडत होने से उसमें सवार झालरापाटन निवासी राजा मंसूरी (35) घायल हो गए। जिन्हें पिड़ावा की 108 और 104 एम्बुलेंस से सुनेल चिकित्सालय में लाया गया। जहां घायलों का प्राथमिक उपचार कर देवीलाल मेघवाल और गंगाराम मेघवाल को झालावाड़ चिकित्सालय के लिए रैफर कर दिया गया।


मौके से बस चालक फरार

वहीं गनीमत यह रही कि इस दौरान बस में कोई भी यात्री मौजूद नही था। जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद मौके से बस चालक फरार हो गया। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

इधर, सड़क हादसे में एक महिला की मौत

वहीं दूसरी ओर झालावाड़ के पनवाड़ कस्बे के मध्य से गुजर रहे देवली-अरनिया स्टेट हाईवे पर सोमवार सुबह को सरपंच प्रत्याशी के प्रचार में जा रही जीप का आगे का टायर अचानक फट गया। जिससे वह अनियंत्रित होकर रोड के पास चार-पांच पल्टी खाते हुए खेत में उतर गई। इस दौरान गाडी में सवार लोगो में से एक महिला की पनवाड़ अस्पताल में मौत ( Woman Killed In Road Accident ) हो गई। जबकि गंभीर घायलों को कोटा रैफर किया गया।

यह भी पढ़ें...

Updated on:
27 Jan 2020, 11:41 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Jhalawar Panchayat Chunav 2026 Results Live Updates: झालावाड़ में जिला परिषद-पंचायत समिति का परिणाम जारी, वसुंधरा के गढ़ में कांग्रेस का दबदबा

Jhalawar News: दरवाजे लगाकर रास्ते किए बंद, फिर बेच दी गली; राहगीर परेशान, अतिक्रमण हटाने की मांग

झालावाड़ ACB की बड़ी कार्रवाई: सहकारी उपभोक्ता होलसेल भंडार का कार्यवाहक महाप्रबंधक 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

राजस्थान-मध्यप्रदेश के बीच नई मेमू ट्रेन को रेल मंत्रालय की मंजूरी, रामगंजमंडी-भवानीमंडी-चौमहला सहित कई स्टेशनों को फायदा

Rajasthan Crime News: AI वीडियो से ब्लैकमेलिंग और पुराने सिक्कों के नाम पर ठगी, राजस्थान में महिला की मौत- बिहार से 6 लोग अरेस्ट